10 लाख रुपये घूस लेते पकड़ाए दिल्ली के दारोगा जी, रिश्वत मांगने पर आप भी ऐसे करें शिकायत

दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को कथित रूप से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने और शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई न करने के बदले यह रकम मांगने का आरोप है।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड11 Feb 2026, 06:33 PM IST
दिल्ली पुलिस के एसीपी रिश्वत लेते गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली पुलिस के एसीपी रिश्वत लेते गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

हां हां, मैं हूं ना! चिंता किस बात की... अरे निश्चिंत रहो, कुछ नहीं होगा... संभवतः इसी अंदाज में दारोगा जी ने आश्वासन दिया होगा। उनकी नजर 10 लाख रुपये की मोटी अवैध कमाई पर जो थी। 'हींग लगे न फिटकरी, रंग चोखा' जैसी कहावत दारोगा जी की ऐसी ही अवैध कमाई के लिए बनी है। मेहनत कुछ नहीं और लाखों की कमाई। ये तो सही है कि जहां बिना मेहनत की कमाई है, वहां जोखिम बहुत बड़ा होगा ही होगा। दारोगा जी ने जोखिम उठाई और अब जेल में हैं।

10 लाख रुपये लेते हुए दारोगा गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के इस दारोगा जी को 10 लाख रुपये का रिश्त लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दारोगा जी सीआर पार्क थाने में तैनात थे। सीबीआई ने मंगलवार को आरोपी एएसआई सुंदर पाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजेंसी के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता से प्रॉपर्टी विवाद निपटाने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग की थी और आश्वासन दिया था कि उसके खिलाफ कोई कानूनी-कार्रवाई नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें | केस निपटाने के लिए लगेंगे 5 करोड़…रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ED अधिकारी

25 लाख में हुई थी डील, 10 लाख लेते हुआ अरेस्ट

सीबीआई ने जाल बिछाया और उसी वक्त आरोपी सुंदर पाल को दबोच लिया जब वह डील के 25 लाख रुपये में से 10 लाख रुपये की मांग की और पार्टी ने उन्हें 10 लाख रुपये दे दिए। सीबीआई के अधिकारी ने एएसाई को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एजेंसी की भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या रिश्वत की मांग का सामना करना पड़े तो इसकी सूचना संबंधित एजेंसियों को दें।

यह भी पढ़ें | पंजाब के DIG हरचरण भुल्लर को रंगे हाथों घूस लेते हुए CBI ने किया गिरफ्तार

सरकारी कर्मी रिश्वत मांगे तो यहां करें शिकायत

यदि कोई लोक सेवक रिश्वत मांगता है, तो मामले की रिपोर्ट के लिए 011-24367887 या 9650394847 पर कॉल करें। सीबीआई (CBI) में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करना है तो 011-24302700 या 011-24362755 पर संपर्क करें। केंद्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) के लिए 1064 टोल-फ्री नंबर है। साथ ही, शिकायतें ऑनलाइन वेबसाइट पर भी दर्ज की जा सकती हैं। सीबीआई की वेबसाइट पर देशभर के अलग-अलग जोन की एसीबी से संपर्क करने के लिए नंबर दिए गए हैं। आप यहां क्लिक कर संबंधित क्षेत्र का नंबर देख सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़10 लाख रुपये घूस लेते पकड़ाए दिल्ली के दारोगा जी, रिश्वत मांगने पर आप भी ऐसे करें शिकायत
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़10 लाख रुपये घूस लेते पकड़ाए दिल्ली के दारोगा जी, रिश्वत मांगने पर आप भी ऐसे करें शिकायत