Delhi Red Fort Blast: पुलिस ने UAPA, एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत दर्ज किया केस, पकड़ा गया कार मालिक सलमान

Delhi Blast: लाल किले के पास धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस ने UAPA और BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच तेजी से जारी है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से नजर रख रही है।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड11 Nov 2025, 06:51 AM IST
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन सामने आ रहा है।
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन सामने आ रहा है। (Livemint)

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में कल शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ था। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। अब इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह केस UAPA, Explosives Act और भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाने में UAPA की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस हिरासत में कार मालिक सलमान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस i-20 कार में धमाका हुआ उसके पुराने मालिक का नाम सलमान है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। अब पुलिस RTO से गाड़ी के असली मालिक की पहचान में जुटी है। गाड़ी HR26 नंबर गुरुग्राम की है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सलमान ने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले ओखला में देवेंद्र नामक एक व्यक्ति को यह कार बेच दी थी। अधिकारी ने बताया कि बाद में कार को अंबाला में किसी को बेच दिया गया और फिर इसे पुलवामा में तारिक नामक व्यक्ति को बेच दिया गया। पुलिस उन लोगों का पता लगाने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें | क्या दिल्ली में आतंकी हमला हुआ? कार धमाके से लेकर अब तक की जांच के 10 अपडेट्स

दिल्ली-एनसीआर में CISF अलर्ट

सीआईएसएफ ने लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद अपने सुरक्षा घेरे में आने वाले दिल्ली-एनसीआर के सभी प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा है। सीआईएसएफ ने कहा, ‘‘लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक वाहन में हुए विस्फोट के मद्देनजर, दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी इमारतों और आईजीआई एयरपोर्ट सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीआईएसएफ की ओर से सुरक्षित प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जवानों को तैयार रखा गया है।"

ब्रिटेन ने जारी की ट्रैवेल एडवाइजरी

न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, ब्रिटेन ने भारत के कुछ हिस्सों, जिसमें भारत-पाकिस्तान सीमा, जम्मू और कश्मीर और मणिपुर शामिल हैं, की यात्रा न करने के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

यह भी पढ़ें | धमाके से धरती हिल गई...लला किला ब्लास्ट के चश्मदीदों के जुबानी सीना चीर देगी

भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर ने दुख जताया

भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ने लाल किले धमाके पर संवेदन व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लाल किले के पास हुई घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा, "हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है और हम घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"

ब्लास्ट वाली गाड़ी 3 घंटे पहले पार्क हुई थी

दिल्ली पुलिस के सोर्स के अनुसार, CCTV फुटेज से पता चलता है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन पर विस्फोट वाली कार i20 ब्लास्ट से तीन घंटे पहले दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:48 बजे तक पार्क की गई थी। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि गाड़ी किसने पार्क की और वापस ली।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Delhi Red Fort Blast: पुलिस ने UAPA, एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत दर्ज किया केस, पकड़ा गया कार मालिक सलमान
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Delhi Red Fort Blast: पुलिस ने UAPA, एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत दर्ज किया केस, पकड़ा गया कार मालिक सलमान