
Delhi Schools Online Classes: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा निदेशालय, दिल्ली ने आदेश जारी कर नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के सभी छात्रों के लिए स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई पर रोक लगा दी है। जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त (एडेड) और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 5 तक की कक्षाएं अगले आदेश तक ऑनलाइन क्लासेस चलाने के आदेश दिए गए हैं। कहने का मतलब ये हुआ कि छोटे बच्चों को अब स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।
इससे पहले दिल्ली सरकार ने फैसला किया था कि अभिभावक अपनी इच्छानुसार बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं। जिन बच्चों को स्कूल नहीं जाना, उनके लिए ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था की गई थी। अब नए आदेश के मुताबिक, कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों के के लिए ऑफलाइन क्लासेस बंद कर दी गईं हैं। शिक्षा निदेशालय के एक सर्कुलर में कहा गया है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 5 तक के स्टूडेंट्स के लिए फिजिकल मोड में क्लास अगले आदेश तक बंद रहेंगी।
हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 6 और उससे ऊपर की कक्षाएं पहले से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार चलती रहेंगी। इस संबंध में 13 दिसंबर 2025 को जारी सर्कुलर के निर्देश लागू रहेंगे। कुल मिलाकर क्लास 6 से 9 और क्लास 11 के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड लागू किया गया है। स्कूल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से क्लासेज चला सकते हैं लेकिन फिजिकल क्लासेज में अटेंडेंस जरूरी नहीं है।
स्कूलों को दोनों सिस्टम तैयार रखने को कहा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत स्विच किया जा सके। क्लास 12 के छात्रों के लिए भी यही नियम है क्योंकि उनके बोर्ड एग्जाम हैं लेकिन ऑनलाइन ऑप्शन खुला रखना होगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.