वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में चर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुरुआत, बहस के लिए 10 घंटे का समय

आज लोकसभा में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा होने जा रही है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। चर्चा में राष्ट्रीय गीत के बारे में कई महत्वपूर्ण और अज्ञात पहलुओं के सामने आने की संभावना है।

Rajkumar Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड8 Dec 2025, 10:56 AM IST
लोकसभा में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा
लोकसभा में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा(ANI)

लोकसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर आज चर्चा होने जा रही है और इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी शुरुआत करेंगे, उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस चर्चा में दूसरे वक्ता होंगे। इस चर्चा में लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई और प्रियंका गांधी वाद्रा सहित अन्य सदस्य भी शामिल होंगे।

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आज लोकसभा में चर्चा होने जा रही है। संसद में ये चर्चा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित और जदुनाथ भट्टाचार्य द्वारा संगीतबद्ध वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले समारोह का हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर 1937 में इस गीत से प्रमुख छंदों को हटाने और विभाजन के बीज बोने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें | फिलीपींस का अमेरिका को झटका? ट्रंप का 'हॉक' नहीं मोदी के 'आकाश' पर भरोसा

राज्यसभा में मंगलवार को चर्चा

7 नवंबर को पीएम मोदी ने वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में वर्ष भर आयोजित होने वाले समारोहों की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और छात्रों के बीच इस गीत के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। अधिकारियों ने बताया कि चर्चा के दौरान वंदे मातरम् से जुड़े कई महत्वपूर्ण और अनजाने पहलू देश के सामने आएंगे। गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे और स्वास्थ्य मंत्री एवं राज्यसभा के नेता जे पी नड्डा दूसरे वक्ता होंगे।

चुनाव सुधारों पर भी चर्चा होगी

लोकसभा में चुनाव सुधारों पर भी चर्चा होनी है, जिसमें मंगलवार और बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR सहित इसके सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। राज्यसभा में बुधवार और बृहस्पतिवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी। एक दिसंबर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र के पहले दो दिनों की कार्यवाही SIR पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण बाधित रही।

राहुल-प्रियंका गांधी चर्चा में शामिल होंगे

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव सुधार और वंदे मातरम् पर लोकसभा में बहस में हिस्सा लेंगे। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई और प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा में भाग लेंगे। जबकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अगले दिन चुनाव सुधारों पर बोलेंगे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने दोनों बहसों के लिए अपने वक्ताओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया है जो सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लोकसभा में होगी।

यह भी पढ़ें | इंडिगो के लाखों यात्री हो रहे परेशान लेकिन कंपनी के मालिक ने नहीं खोली जुबान?

खरगे समेत कई विपक्षी नेता शामिल लेंगे

निचले सदन यानी लोकसभा में कांग्रेस की ओर से अन्य वक्ताओं में दीपेंद्र हुड्डा, बिमोल अकोईजाम, प्रणीति शिंदे, प्रशांत पडोले, किरण चमाला रेड्डी और ज्योत्सना महंत शामिल हैं। चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए लोकसभा में कांग्रेस के वक्ताओं में के सी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, वर्षा गायकवाड़, मोहम्मद जावेद, उज्ज्वल रमन सिंह, ईसा खान, रवि मल्लू, इमरान मसूद, गोवाल पदवी और ज्योतिमणि शामिल होंगे। राज्यसभा में मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को इन दोनों मुद्दों पर बहस होगी, जहां विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे चर्चा में भाग लेंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में चर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुरुआत, बहस के लिए 10 घंटे का समय
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में चर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुरुआत, बहस के लिए 10 घंटे का समय