ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, सोशल मीडिया पर फोटो के साथ लिखा पद

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी तस्वीर साझा कर खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया। तस्वीर में उन्हें अमेरिका का 45वां और 47वां राष्ट्रपति कहा गया है। इससे पहले अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार किया था।

Manali Rastogi
अपडेटेड12 Jan 2026, 01:49 PM IST
वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप, ट्रुथ सोशल पर फोटो शेयर कर कही ये बात
वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप, ट्रुथ सोशल पर फोटो शेयर कर कही ये बात(ANDREW CABALLERO-REYNOLDS / AFP)

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उन्होंने खुद को “वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति” बताया है।

यह भी पढ़ें | ऑन-ऑर्बिट सैटेलाइट को री-फ्यूल करने वाला दूसरा देश बनने के करीब भारत

रविवार को पोस्ट की गई यह तस्वीर ट्रंप की आधिकारिक फोटो बताई जा रही है। इसमें उनके पद के तौर पर लिखा है, “वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति” और “जनवरी 2026 से वर्तमान राष्ट्रपति”। साथ ही, फोटो में उन्हें अमेरिका का 45वां और 47वां राष्ट्रपति भी बताया गया है, जिन्होंने 20 जनवरी 2025 को पद संभाला था।

यह भी पढ़ें | आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और ईमेल को वेरिफाई करना हुआ आसान, ये स्टेप्स करें फॉलो

इसी महीने की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान चलाया था। इस दौरान वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया। मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर नशीले पदार्थों की तस्करी की साजिश रचने का आरोप लगाकर मुकदमा चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | क्या आप बिना डॉक्टर पर्ची के खा रहे एंटीबायोटिक? जानें नुकसान के बारे में

ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला का प्रशासन संभालेगा, जब तक वहां सुरक्षित, सही और समझदारी से सत्ता का हस्तांतरण नहीं हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ऐसा जोखिम नहीं उठा सकता कि वेनेजुएला की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में जाए, जो वहां के लोगों के हित में काम न करे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, सोशल मीडिया पर फोटो के साथ लिखा पद
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, सोशल मीडिया पर फोटो के साथ लिखा पद