SIR Update: इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) के शेड्यूल में बदलाव किया है। पूरी प्रक्रिया को सात दिन बढ़ा दिया गया है। अन्यूमरेशन के फ़ॉर्म अब 4 दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर तक भरे जाएंगे। ड्राफ़्ट रोल अब 16 दिसंबर, 2025 को पब्लिश किए जाएंगे। फ़ाइनल रोल अब 14 फ़रवरी, 2026 को पब्लिश किया जाएगा। कुल मिलाकर SIR प्रक्रिया अब 11 दिसंबर तक चलेगी। पहले यह प्रक्रिया 4 दिसंबर को खत्म होना था।
निर्वाचन आयोग ने यह फैसला राजनीतिक दलों की चिंताओं के बाद लिया है। जानकारी के मुताबिक दलों ने शिकायत की थी कि देशभर में कई जगह BLOs (बूथ लेवल ऑफिसर्स) की कमी है। समय पर काम पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से आयोग ने सभी 12 राज्यों में SIR की समयसीमा 7 दिन बढ़ा दी है।
बता दें कि देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया चल रही है। इन राज्यों में तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश शामिल है। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं।
अब SIR का नया शेड्यूल
1. अन्यूमरेशन पीरियड (घर-घर सत्यापन)
11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक
2. मतदान केंद्रों का पुनर्गठन/पुनर्व्यवस्था
11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक
3. कंट्रोल टेबल अपडेट करना और ड्राफ्ट रोल तैयार करना
12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) से 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) तक
5. दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि
16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) से 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) तक
6. नोटिस फेज (नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन और निर्णय)
ERO द्वारा यह प्रक्रिया दावे-आपत्तियों के निपटारे के साथ समानांतर चलेगी। अवधि - 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) से 7 फरवरी 2026 (शनिवार) तक