Health Impact of Screentime: 4 घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम वालों को दिल की बीमारी का खतरा, जानिए कैसे बचें

Health Impact of too much Screentime: लंबे समय तक स्क्रीन देखने की आदत दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। थकान, सिरदर्द, नींद की कमी और तनाव जैसे लक्षण नजरअंदाज न करें। आइए जानें दिल की सेहत का कैसे ख्याल रखें।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम हिंदुस्तानटाइम्स.कॉम)
पब्लिश्ड27 Sep 2025, 05:03 PM IST
दिनभर स्क्रीन से चिपके रहना दिल के लिए बन सकता है खतरा
दिनभर स्क्रीन से चिपके रहना दिल के लिए बन सकता है खतरा(Cottonbro/Pexels))

Health Impact of too much Screentime: आजकल सुबह उठते ही सबसे पहले फोन देखते हैं, और रात को सोने से पहले भी वही आखिरी चीज होती है। चाहे दोस्तों से बात करनी हो, कोई वेब सीरीज देखनी हो या दुनिया की खबरें जाननी हों, स्क्रीन हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन यही आदत धीरे-धीरे हमारी सेहत, खासकर दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा रही है।

दिल के लिए खतरनाक

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में होराइजन प्राइम हॉस्पिटल, ठाणे के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ सुहैल धनसे ने बताया कि लंबे समय तक स्क्रीन देखने से कई ऐसी आदतें बन जाती हैं जो दिल को नुकसान पहुंचाती हैं। जैसे घंटों बैठना, झुकी हुई गर्दन, देर रात तक फोन चलाना और बिना सोचे समझे स्नैक्स खाना, ये सब मिलकर हार्ट हेल्थ को बिगाड़ सकते हैं।

थकान, सिरदर्द और बेचैनी को हल्के में न लें

डॉ धनसे के मुताबिक, स्क्रीन ओवरयूज से होने वाले लक्षणों को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन थकान, सिरदर्द, नींद की कमी, धड़कनें तेज होना और बिना वजह की बेचैनी ये सब दिल की बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। रात में ब्लू लाइट से बॉडी क्लॉक बिगड़ती है, जिससे ब्लड प्रेशर, वजन और डायबिटीज बढ़ने का खतरा रहता है।

स्क्रीन टाइम से दिल को कैसे नुकसान पहुंचता है?

लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे डीप वेन क्लॉट्स का खतरा बढ़ता है। लगातार बैठे रहने से हाई BP, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा बढ़ता है जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के बड़े कारण हैं। ज्यादा तनाव और खराब नींद से दिल की धड़कनें भी अनियमित हो सकती हैं।

4–6 घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम वालों को ज्यादा खतरा

डॉ धनसे कहते हैं कि रिसर्च के मुताबिक जो लोग रोजाना 4 से 6 घंटे से ज्यादा स्क्रीन पर समय बिताते हैं, उन्हें मेटाबॉलिक सिंड्रोम होने का खतरा ज्यादा होता है जो सीधे दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचाता है।

दिल को बचाने के आसान तरीके

  • हर 30–40 मिनट में ब्रेक लें, थोड़ा चलें-फिरें
  • सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें
  • बाहर टहलें, एक्सरसाइज करें
  • हेल्दी खाना खाएं और रेगुलर चेकअप कराएं

डॉ धनसे का कहना है कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए मूवमेंट, आराम और बैलेंस जरूरी है और इसके लिए जरूरी है कि हम टेक्नोलॉजी से थोड़ा ब्रेक लें।

स्क्रीन हमारी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन अगर हम इसे कंट्रोल में रखें तो दिल की सेहत भी कंट्रोल में रह सकती है।

डिस्क्लेमर: ये लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो या कोई लक्षण दिखे, तो खुद इलाज करने की बजाय डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आपकी सेहत के लिए सही सलाह सिर्फ मेडिकल एक्सपर्ट ही दे सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Health Impact of Screentime: 4 घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम वालों को दिल की बीमारी का खतरा, जानिए कैसे बचें
More