बिजनौर में अवैध रिश्तों का खूनी खेल, बहू से नाजायज संबंधों ने पिता को बनाया बेटे का कातिल

बिजनौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने बहू के साथ अवैध संबंधों का राज खुल जाने पर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। शुरुआत में उसने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई और बाद में दावा किया कि जंगली जानवर के हमले में उसकी मौत हुई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई खोल दी।

Rishabh Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड18 Nov 2025, 01:49 PM IST
बिजनौर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बिजनौर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Social Media)

बिजनौर में एक ऐसा अपराध सामने आया है जिसने रिश्तों की पवित्रता, इंसानियत और भरोसे की हर सीमा को तोड़ दिया है। एक पिता द्वारा अपने ही बेटे की हत्या और वह भी इसलिए कि बेटे ने उसे बहू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे इलाके को हिला दिया है। गुमशुदगी की एक साधारण रिपोर्ट से शुरू हुई पुलिस जांच ने जब परतें खोलनी शुरू कीं, तो मामला अवैध संबंध, छल और निर्मम हत्या की ओर मुड़ गया।

पहले दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट, फिर कुबूला गुनाह

पुलिस के अनुसार, बिजनौर जिले के तिसोतरा गांव के एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने 14 नवंबर को अपने 30 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने दावा किया था कि उसका बेटा खेत पर गया था और लौटकर नहीं आया। अगले ही दिन उसने पुलिस को सूचना दी कि गन्ने के खेत में बेटे का शव पड़ा है और यह भी कहा कि मौत किसी जंगली जानवर के हमले से हुई होगी। लेकिन जब पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट हाथ में ली, तो मामला पूरी तरह बदल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का धारदार हथियार से होने की बात सामने आई। रिपोर्ट आते ही पुलिस ने पिता से कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद वह टूट गया और अपना अपराध कबूल कर लिया।

पकड़े जाने पर रची थी हत्या की साजिश

पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसका अपनी ही बहू के साथ अवैध संबंध था। यह राज उसके बेटे को पता चल गया था। बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। इस बात से पिता डर गया कि उसका राज खुल जाएगा और बदनामी होगी। इसी डर में उसने बेटे को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। 12 नवंबर की शाम जब युवक खेत की ओर गया, तो पिता भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। मौका पाकर उसने कुदाल से बेटे के सिर और शरीर पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने इसे जंगली हमले का रूप देने की कोशिश की।

गिरफ्तार आरोपी भेजा गया जेल

नगीना के सीओ नितेश प्रताप सिंह के अनुसार, आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त कुदाल और एक देसी तमंचा बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब बहू की भूमिका और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़बिजनौर में अवैध रिश्तों का खूनी खेल, बहू से नाजायज संबंधों ने पिता को बनाया बेटे का कातिल
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़बिजनौर में अवैध रिश्तों का खूनी खेल, बहू से नाजायज संबंधों ने पिता को बनाया बेटे का कातिल