Forest Guard Bharti: 12वीं पास के लिए निकली फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, फटाफट ऐसे करें अप्लाई

Forest Guard Bharti: 12वीं पास करके फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी चाहिए तो आपके लिए मौका है। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन रक्षक के दो पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर सिर्फ महिलाएं भी अप्लाई कर सकती है। यह भर्तियां सिर्फ स्पोर्ट्स कोटा से होंगी।

एडिटेड बाय Jitendra Singh
अपडेटेड8 Oct 2025, 07:12 PM IST
Forest Guard Bharti: फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 13 अक्टूबर 2025 है।
Forest Guard Bharti: फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 13 अक्टूबर 2025 है।

Forest Guard Bharti: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने फॉरेस्ट गार्ड पर वैकेंसी निकाली हैं। इसमें सिर्फ महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं। ये भर्तियां सिर्फ दो पदों के लिए होंगी। इसके लिए खेला कोटा जरूरी है। छत्तीसगढ़ शासन के वन और जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है। इस भर्ती में सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मौका मिलेगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।

ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एक आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप तैयार कर 13 अक्टूबर तक स्पीड पोस्ट रजिस्टर्ड डाक के जरिए भेज सकते हैं। कोई भी एप्लीकेशन सीधे ऑफिस में जमा नहीं किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। उम्मीदवारों को सरकारी नियमों का पालन करना जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता

फॉरेस्ट गार्ड के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी होना चाहिए। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। तकनीकी योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवार को शारीरिक मानदंडों पर भी खरा उतरना चाहिए।

यह भी पढ़ें | रेलवे में नौकरी का मौका, मिलेगी बढ़िया सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को लेवल -4 वेतन दिया जाएगा। 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक शामिल है।

शारीरिक योग्यता

महिला उम्मीदवारों को 14 किमी की दूरी 4 घंटे में पैदल पूरी करनी है। इसके अलावा उन्हें मेडिकल और फिटनेस टेस्ट में सफल होना जरूरी है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को कम से 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिक से अधिक 40 साल होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें | Govt Job: IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट कैंडिडेट्स फौरन करें अप्लाई

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक से ही भेजे जा सकते हैं। आवेदन पत्र का लिफाफा साफ अक्षरों में “वनरक्षक (खेल कोटा)” पद के लिए लिखना जरूरी है।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कक्षा दसवीं मार्कशीट

कक्षा 12वीं मार्कशीट

स्थाई निवास प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय स्तर का खेलकूद प्रमाण पत्र

आधार कार्ड आदि

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Forest Guard Bharti: 12वीं पास के लिए निकली फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, फटाफट ऐसे करें अप्लाई
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Forest Guard Bharti: 12वीं पास के लिए निकली फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, फटाफट ऐसे करें अप्लाई