Modi in G20 Summit: G20 के मंच से मोदी ने UNSC में बदलाव को बताया जरूरी, कहा, आतंकवाद पर दोहरी नीति के लिए कोई जगह नहीं

दक्षिण अफ्रीका में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की जोरदार वकालत की है। मोदी ने जी20 के मंच से आतंकवाद पर दोहरी नीति अपनाने वाले देशों को भी घेरा, उन्होंने कहा कि आतंकवाद संपूर्ण मानव के लिए खतरा है।

Rajkumar Singh
अपडेटेड23 Nov 2025, 07:08 PM IST
दक्षिण अफ्रीका में आयोजित जी20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दक्षिण अफ्रीका में आयोजित जी20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Social Media )

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के मंच से पीएम मोदी ने दुनिया की बढ़ती हुई चुनौतियों को देखते हुए संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद में बदलाव को जरुरी बताया है। वहीं आतंकवाद को मानवता का दुश्मन बताते हुए इसको लेकर दोहरी नीति अपने वाले देशों पर भी सवाल उठाया है। मोदी ने कहा कि इस वक्त विकासशील देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना समय की मांग है। उन्होंने अमेरिका की तरफ से लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर भी इशारों-इशारों में निशाना साधा।

UNSC में बदलाव विकल्प नहीं जरूरतः मोदी

जी20 के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में सुधारों का पुरजोर तरीके से समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त UNSC में सुधर बहुत जरूरी हो गया है। मोदी ने कहा कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका को UNSC में बदलाव को लेकर स्पष्ट संदेश देना चाहिए। भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका यानी IBSA के नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस वक्त पूरी दुनिया बंटी हुई नजर आ रहे है ऐसे में IBSA एकजुटता का संदेश दे रहा है, जो काफी महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें | G20 से PM मोदी ने दिया मानवतावाद मंत्र, यूरोप समेत पश्चिमी देशों पर जमकर बरसे

आतंकवाद को लेकर दोहरी नीति नहीं चलेगी

पीएम मोदी ने जी20 के मंच से एक बार फिर वैश्विक आतंकवाद को लेकर पूरी दुनिया को आगाह किया, वहीं आतंकवाद को लेकर दोहरी नीति अपनाने वाले देशों पर भी जमकर बरसे। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया को एकजुट होना होगा। इतने बड़े गंभीर मुद्दे पर दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं है।

IBSA डिजिटल रिसर्च गठबंधन पर जोर दिया

भारत, ब्राजील और साउथ अफ्रीका यानी IBSA गठबंधन को चुनौतियों से निपटने के लिए एक गठबंधन बनाने का भी प्रस्ताव रखा। मोदी ने कहा कि तीनों देश एक-दूसरे से तकनीकी साझा करेंगे जिससे कई तरह की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि टेकनोलॉजी की मदद से बुनियादी ढांचे, कोरोना जैसे महामारी और साइबर सुरक्षा वाली तकनीकी को साझा करने से बहुत बदलाव आएगा। पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से अलग से मुलाकात और बात की।

यह भी पढ़ें | सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते है बिहार में भी यूपी स्टाइल में एनकाउंटर शुरू

मोदी ने अमेरिका पर इशारों में साधा निशाना

जी20 के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की तरफ से दुनिया भर के देशों पर लगाए जाने वाले टैरिफ को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के देशों पर एकतरफा टैरिफ और दबाव बनाने की रणनीति पर चिंता जताई। मोदी ने कहा कि इससे पूरी दुनिया के बाजार में अनिश्चितता और अस्थिरता का खतरा पैदा होगा। एकतरफा टैरिफ को मोदी ने भेदभावपूर्ण और विश्व व्यापार संगठन के नियमों के खिलाफ बताया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Modi in G20 Summit: G20 के मंच से मोदी ने UNSC में बदलाव को बताया जरूरी, कहा, आतंकवाद पर दोहरी नीति के लिए कोई जगह नहीं
More