टैलेंट हंट, फ्री कोचिंग, AI ट्रेनिंग... स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने की इन नए अभियानों की घोषणा

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जो खेलेगा, वह खिलेगा का मंत्र' दिया। उन्होंने लाल किले के प्राचीर से ओलंपिक 2036 के लिए विशेष तैयारियों की घोषणा करते हुए कहा कि देशभर में 'टैलेंड हंट' अभियान चलाकर नए खिलाड़ी तैयार किये जाएंगे।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड15 Aug 2026, 03:18 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से कई नई पहलों का ऐलान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से कई नई पहलों का ऐलान किया।(RAJ K RAJ / Hindustan Times)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कई नई पहलों की घोषणा की। उन्होंने मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, ओलंपिक टैलेंट हंट, नाशमुक्त भारत, सिविल डिफेंस नेटवर्क और एक करोड़ युवाओं को एआई प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण अभियानों का ऐलान किया। उन्होंने नई पीढ़ी को पढ़ाई से खेल तक, हर क्षेत्र में दक्ष बनाने को विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति का आधार बताया। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि भारत में ओलंपिक खेलों के लिए अब भी प्रतिभाओं का बहुत अभाव है।

जो खेलेगा, वही खिलेगा का मंत्र

पीएम ने जो खेलेगा, वही खिलेगा का मंत्र देते हुए कहा, 'दुनिया में जो ओलंपिक के खेल होते हैं, करीब 40 प्रकार के गेम होते हैं और करीब 325-350 स्पर्धाएं होती हैं ओलंपिक में और आपको जानकर के दुख होगा मेरे देशवासियों। मेरे नौजवानों, मैं आपको चुनौती देता हूं, मैं आह्वान करता हूं, मैं आपकी मदद चाहता हूं, 325 जितने स्पर्धाओं में भारत दो तिहाई खेलों में कहीं होता ही नहीं है। हमारी मौजूदगी नहीं होती, हम क्वालीफाई नहीं होते हैं।

ओलंपिक टैलेंट हंट की घोषणा

प्रधानमंत्री ने सरकार की योजना बताई। उन्होंने कहा, 'हमें अगर 2036 के लिए खिलाड़ी चाहिए, तो आज जो 5 साल, 10 साल, 15 साल, की उम्र के यह नौजवान हैं, बेटे हैं, उनकी तरफ ध्यान देना होगा, उन बेटियों पर ध्यान देना होगा। और इसलिए 5 से 15 उम्र के बच्चों में खेल प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर, स्कूल-स्कूल एक टैलेंट हंट का अभियान चलाया जाएगा, बच्चों की प्रतिभा को देखा जाएगा और फिर उनको विशेष प्रशिक्षण देकर के देश के लिए खेलने वाले अच्छे खिलाड़ी बनाए जाएंगे।'

यह भी पढ़ें | सप्तधारा से फ्री कोचिंग तक, पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

एक करोड़ युवाओं को एआई ट्रेनिंग

प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी और नवाचार (Tech and Innovation) को भारत की बढ़ती आकांक्षाओं के केंद्र में रखते हुए उभरती प्रौद्योगिकियों में नेतृत्व करने का आह्वान किया। उन्होंने अगले एक वर्ष में एक करोड़ युवाओं को कृत्रिम मेधा (एआई) का कौशल प्रशिक्षण देने की घोषणा की। पीएम ने कहा कि एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में तेजी से नए अवसर खुल रहे हैं तथा भारत को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में नेतृत्व करना होगा।

प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के लिए सात सूत्री रूपरेखा 'सप्त धारा' का उल्लेख करते हुए प्रौद्योगिकी और नवाचार को तीसरी 'शक्ति' बताया। उन्होंने कहा कि एआई, क्वांटम टेक्नॉलजी, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स और डेटा सेंटर में तेजी से हो रहे बदलाव नए अवसरों के साथ नई चुनौतियां भी ला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज की दुनिया एआई, क्वांटम, स्पेस, रोबोटिक्स और डेटा सेंटर्स की दुनिया है। नए क्षेत्र खुले हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि उभरती हुई तकनीकें नई चुनौतियां भी पेश कर रही हैं।

View full Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन नई पहलों की घोषणा की।

फ्री ऑनलाइन कोचिंग

प्रधानमंत्री ने बताया कि गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के बच्चों पर कोचिंग क्लास का बोझ कम करने के लिए विभिन्न परीक्षाओं हेतु फ्री ऑनलाइन कोचिंग का एक पूरा नेटवर्क खड़ा करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'हमने युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध करने का निर्णय किया है। हमारे पास डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर है, हमारे पास उत्तम टैलेंट हैं, टीचर्स हैं। उन संसाधनों को जोड़कर के हम देश के नौजवानों को फ्री कोचिंग देने का एक पूरा नेटवर्क हम खड़ा करने वाले हैं।'

नशा मुक्त भारत बनाने का विशेष अभियान

प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने कहा, 'पिछले दिनों माय भारत (My Bharat) के वालंटियर्स ने मिलकर के नशा मुक्त भारत का 100 सप्ताह का एक कार्यक्रम तय किया है। 100 सप्ताह तक एक अभियान चलने वाला है। मैं हर परिवार को कहना चाहता हूं कि आप भी इस इस अभियान का हिस्सा बनें।'

यह भी पढ़ें | फ्री ऑनलाइन कोचिंग से हिलेगा करोड़ों का Edtech बाजार, इन शेयरों पर पड़ेगा असर

सिविल डिफेंस नेटवर्क

प्रधानमंत्री ने नागरिकों को आधुनिक संकटों से सुरक्षित रखने के लिए लाल किले से सिविल डिफेंस का एक वाइब्रेंट और आधुनिक नेटवर्क खड़ा करने की घोषणा की। पीएम ने कहा, 'मैं आज लाल किले से घोषणा कर रहा हूं कि हम आने वाले दिनों में सिविल डिफेंस का एक वाइब्रेंट नेटवर्क खड़ा करेंगे, आधुनिक व्यवस्थाओं से उनको परिचित कराएंगे। आधुनिक संकटों से नागरिकों को रक्षा करने की क्या व्यवस्था हो सकती है। सिविल डिफेंस की आधुनिक चुनौतियों को पार करने वाला हम एक बहुत बड़ा वोलंटरी फोर्स बनाने वाले हैं।'

लखपति दीदी का नया लक्ष्य

पीएम मोदी ने लखपति दीदी बनाने का नया टार्गेट सेट कर दिया। उन्होंने अब सरकार ने 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने का नया और बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। पीएम ने कहा, 'आज 3 लाख तीन 3 करोड़ तीन 3 करोड़ बहनों को हमने लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया था उसको पार कर लिया। अब हम 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को लेकर के आगे बढ़ रहे हैं।'

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़टैलेंट हंट, फ्री कोचिंग, AI ट्रेनिंग... स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने की इन नए अभियानों की घोषणा
More