गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता अरेस्ट, पंजाब पुलिस ने किस मामले में की कार्रवाई?

विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को 2024 के जबरन वसूली मामले में पंजाब के मुक्तसर जिले से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड27 Jan 2026, 10:35 AM IST
गैंगस्टर गोल्डी बराड़
गैंगस्टर गोल्डी बराड़

पंजाब पुलिस ने कुख्यात माफिया गोल्डी बराड़ के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। खूंखार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ विदेश में रहता है। उसके माता-पिता पर वर्ष 2024 में जबरन वसूली का केस दर्ज हुआ था। पंजाब पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई करते हुए दंपती को मुक्तसर जिले से अरेस्ट कर लिया।

मुक्तसर पुलिस ने कसा शिकंजा

मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिमन्यु राणा ने बताया कि बराड़ के पिता शमशेर सिंह और माता प्रीतपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुक्तसर के आदेश नगर में उनका एक घर है। यह परिवार मूल रूप से फरीदकोट जिले का निवासी है। मुक्तसर के एक निवासी की शिकायत पर 2024 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

गोल्डी बराड़ के माता-पिता पर क्या है आरोप?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उनके वॉट्सएप पर विदेशी नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा ग्रुप से बताते हुए 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। 3 दिसंबर, 2024 को दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कॉल करने वाले ने पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि गोल्डी बराड़ के माता-पिता रंगदारी और फिरौती की कमाई पर ही जीते हैं।

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड है गोल्डी बराड़

गोल्डी बराड़ 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है। बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद तुरंत सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता अरेस्ट, पंजाब पुलिस ने किस मामले में की कार्रवाई?
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता अरेस्ट, पंजाब पुलिस ने किस मामले में की कार्रवाई?