
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका ने भारत डिपोर्ट कर दिया है। अनमोल बिश्नोई महाराष्ट्र के विधायक बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में हत्या काआरोपी बताया जा रहा है। इसके साथ ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का आरोप है। अनमोल का नाम एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में भी सामने आया था। 12 अक्टूबर 2024 को रात साढ़े 9 बजे मुंबई के बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई को बुधवार (19 नवंबर 2025) को भारत लाया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अमेरिकी अधिकारियों की ओर से डिपोर्ट किए जाने के बाद सुबह 10 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट उसे पर लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस की कई टीमें एयरपोर्ट पर तैनात रहेंगी, ताकि सुरक्षा, कागज़ी कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने NCP नेता और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्धीकी को एक ईमेल के जरिए बताया कि उनके पिता की हत्या के साजिशकर्ता अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से निकाल दिया है। अमेरिका ने बताया की उन्होंने 11 नवंबर को ही अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से बाहर भगा दिया था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई के खिलाफ देशभर में 32 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 20 मामले राजस्थान में हैं। यह केस फिरौती, अपहरण, हत्या की कोशिश और टार्गेट किलिंग जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े हैं। अधिकारियों ने कहा कि उसे सबसे पहले किस एजेंसी की कस्टडी में भेजा जाएगा, इसका फैसला केंद्र सरकार करेगी।
अनमोल बिश्नोई पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के लिए हथियार मुहैया करवाने का भी आरोप है। अनमोल लॉरेंस का राइट हैंड माना जाता है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस के जेल में बंद होने के बाद से अनमोल अमेरिका से गैंग के सदस्यों को हत्या और वसूली के निर्देश देता था। अमेरिका से निकाले जाने के बाद वह कहां गया है, इस बता की अब तक कई जानकारी सामने नहीं आई है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.