गौरव गोगोई के पाकिस्तानी लिंक पर कांग्रेस में गिरा पहला विकेट, असम के बड़े नेता ने छोड़ दी पार्टी

गौरव गोगोई के पाकिस्तान से लिंक होने के आरोप पर असम कांग्रेस के एक बड़े नेता ने पार्टी छोड़ दी। गौरव गोगोई लोकसभा में विपक्ष के उप नेता और असम कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा उन पर लगाता पाकिस्तानी लिंक होने का आरोप लगा रहे हैं।  

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड11 Feb 2026, 12:39 PM IST
लोकसभा में बोलते हुए गौरव गोगोई।
लोकसभा में बोलते हुए गौरव गोगोई।

लोकसभा में विपक्ष उप नेता गौरव गोगोई के दुश्मन देश पाकिस्तान से कथित संबंध का मामला अब कांग्रेस पार्टी के अंदर ही जोर पकड़ गया। असम में कांग्रेस की चुनाव समिति के उपाध्यक्ष संजू बरुआ ने गौरव गोगोई के इस कथित पाकिस्तान कनेक्शन पर चिंता जताते पार्टी छोड़ दी। ध्यान रहे कि इस वर्ष असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

चुनाव समिति के उपाध्यक्ष ने छोड़ दी कांग्रेस

संजू बरुआ ने कांग्रेस के इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गोगोई के पाकिस्तानी लिंक के आरोप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की। रविवार को यह रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद बरुआ ने अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया। उन्होंने अपने त्याग पत्र में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान से ये रिश्ता क्या? पुरानी X पोस्ट दिखा हिमंता का गोगोई पर हमला

गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप, स्थिति स्पष्ट करे कांग्रेस नेतृत्व- बरुआ

बरुआ ने बताया कि उन्होंने पहले भी कांग्रेस नेतृत्व से गोगोई पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए दो-दो चिट्ठियां लिखी थीं। बरुआ ने कहा, ‘मैंने पहले ही कांग्रेस नेतृत्व को दो पत्र भेजे हैं, जिनमें उनसे कहा गया है कि वे गोगोई पर लगे आरोपों पर अपना पक्ष साफ करने के लिए जोर दें।’

यह भी पढ़ें | IB के डॉक्युमेंट्स जुटा रही थीं गौरव गोगोई की पत्नी, असम सीएम हिमंत का दावा

आरोपों पर कुछ क्यों नहीं बोले गौरव गोगोई?

बरुआ ने अपने इस्तीफे के बाद मीडिया से कहा, 'मैं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से हूं और ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं कर सकता जिसके खिलाफ पाकिस्तान से लिंक होने के आरोप हैं।' उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन किया लेकिन अपने ऊपर लगे आरोपों पर बात नहीं की।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़गौरव गोगोई के पाकिस्तानी लिंक पर कांग्रेस में गिरा पहला विकेट, असम के बड़े नेता ने छोड़ दी पार्टी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़गौरव गोगोई के पाकिस्तानी लिंक पर कांग्रेस में गिरा पहला विकेट, असम के बड़े नेता ने छोड़ दी पार्टी