पिज्जा, मच्छर की दवा और मुलायम बिस्तर दो... यौन शोषण के Zen G आरोपी के तेवर से पुलिस हैरान

Crime News: नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार 19 वर्षीय युवक ने पुलिस हवालात की व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए पिज्जा, मुलायम बिस्तर और मच्छर भगाने वाली दवा की मांग की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड6 Aug 2026, 12:28 PM IST
आरोपी की गजब फरमाइश (सांकेतिक तस्वीर)
आरोपी की गजब फरमाइश (सांकेतिक तस्वीर)

नागपुर: उस पर आरोप है एक नाबालिग को बंधक बनाने का। उस पर आरोप है नाबालिग के लगातार यौन शोषण करने का। उसे शौक है पिज्जा खाने का। लेकिन अब वह अब हवालात में है। इसलिए पुलिस को ऑर्डर पर ऑर्डर कर रहा है। 19 वर्ष का Gen Z निर्मय माधव पाखरे ने मुलायम बिस्तर, मच्छर भगाने की दवा और पिज्जा की मांग की है और कहा कि शौचालय बहुत गंदा है, इसलिए उसकी सफाई करवाई जाए।

30 घंटे तक नाबालिग का यौन उत्पीड़न

पाखरे 16 वर्ष की एक नाबालिग लड़की का हाथ-पांव बांधकर लगातार तीन दिन तक यौन शोषण करने के आरोप में जेल में बंद है। उसने पुलिस हवालात की व्यवस्था पर असंतोष जताया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ने अपने और पीड़िता के मोबाइल फोन के पासवर्ड बताने से इनकार कर दिया है। वह पीड़िता को कथित तौर पर बंधक बनाने के दौरान उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में रखता था।

यह भी पढ़ें | महिला सहयोगी को चूमने वाले मैनेजर की कोर्ट ने बहाल की जॉब, ऐसा क्यों हुआ?

इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने से पहले सौ बार सोचें बच्चे

पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय लड़की की आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। मूल रूप से ठाणे के रहने वाले आरोपी ने लड़की को नागपुर के किराए के एक मकान में कथित तौर पर 30 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा। उसने लड़की के हाथ-पैर बांध दिए और उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने सोमवार देर रात शहर के दिघोरी इलाके में स्थित किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर लड़की को मुक्त कराया।

पुलिस से सुविधाओं की मांग कर रहा आरोपी

हुडकेश्वर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हवालात की स्थिति पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वहां की दीवारें और शौचालय गंदे हैं। उसने नाश्ते में पिज्जा, बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन, मुलायम बिस्तर और मच्छर भगाने वाली दवा उपलब्ध कराए जाने की मांग की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शुरुआत में मेडिकल टेस्ट कराने से भी इनकार कर दिया था, हालांकि बाद में उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें | गलत सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले को लेकर शिल्पा शिंदे पर भड़कीं पूजा बेदी, कहा ये

लड़की से की बेरहमी

अधिकारी ने बताया कि 2 अगस्त को नागपुर निवासी नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने हुडकेश्वर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसका पता लगाया और उसे मुक्त करा लिया। पुलिस के अनुसार, लड़की के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर करीब 20 चोटों के निशान थे। उसकी कलाई और गर्दन पर चाकू के घाव भी पाए गए। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फर्जी अकाउंट से दोस्ती कर बिछाया जाल

पुलिस के अनुसार, पाखरे ने पिछले वर्ष 'आकाश मेहरा' नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम खाता बनाया था। इसी के माध्यम से उसकी लड़की से दोस्ती हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। जांच में सामने आया है कि लड़की ने उसे अपनी निजी तस्वीरें भी भेजी थीं। इसके बाद आरोपी ने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लड़की को 'ब्लैकमेल' करना शुरू कर दिया और वह डर के कारण उससे मिलती रही।

पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया और बाद में जब भी वह नागपुर आता, उसे दिघोरी स्थित किराए के कमरे में बुलाता था। पाखरे के खिलाफ अपहरण और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया खातों की भी जांच कर रही है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़पिज्जा, मच्छर की दवा और मुलायम बिस्तर दो... यौन शोषण के Zen G आरोपी के तेवर से पुलिस हैरान
More