Goa nightclub tragedy: गोवा में रोमियो लेन नाइट क्लब पर कड़ा एक्शन, प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

Goa Nightclub tragedy: गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। क्लब मालिक लूथरा भाइयों के देश से बाहर जाने की सूचना के बाद उन पर वारंट जारी हुआ है। इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी है।

Priya Shandilya
अपडेटेड10 Dec 2025, 08:48 AM IST
गोवा के बर्च बी रोमियो लेन नाइटक्लब पर सरकार ने लिया कडा एक्शन
गोवा के बर्च बी रोमियो लेन नाइटक्लब पर सरकार ने लिया कडा एक्शन(Reuters)

Goa nightclub Tragedy: गोवा में हाल ही में हुए रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हादसे में 25 लोगों की मौत ने प्रशासन और सरकार को तुरंत हरकत में ला दिया। अब सरकार ने बेहद कड़ा कदम उठाते हुए न केवल क्लब बल्कि मालिकों की दूसरी लोकेशनों पर मौजूद मुख्य प्रॉपर्टीज को भी ध्वस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार साफ कह रही है कि अवैध तरीके से चलने वाले तटीय क्लबों पर अब किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

गोवा सरकार की सख्ती और बुलडोजर एक्शन

अग्निकांड के बाद गोवा सरकार ने अरपोरा में स्थित Birch By Romeo Lane मामले पर तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन ने वागाटोर इलाके में रोमियो लेन क्लब से जुड़े शैक्स और प्रमुख प्रॉपर्टीज को गिराने के आदेश दे दिए थे, जिसके बाद सौरभ और गौरव लूथरा के स्वामित्व वाले रोमियो क्लब पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री का आदेश

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उत्तरी गोवा प्रशासन को निर्देश दिया कि वागाटोर बीच पर कोस्टल रेगुलेशन जोन (CRZ) के नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध तरीके से बनाए गए रोमियो लेन के शैक्स को तुरंत गिराया जाए। सरकार का कहना है कि यह पूरा ऑपरेशन बिना किसी वैध अनुमति के चलाया जा रहा था।

क्लब मालिक देश छोड़कर भागे

यह सरकारी कार्रवाई उस वक्त और भी तेज हो गई जब यह पुष्टि हुई कि क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा आग लगने के कुछ समय बाद ही देश छोड़कर बैंकॉक भाग गए थे। पुलिस के अनुसार वे रविवार सुबह 5:30 बजे इंडिगो फ्लाइट से बाहर गए। उनके खिलाफ CBI और इंटरपोल के जरिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है और स्थानीय अदालत ने गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है ताकि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

पांच गिरफ्तारियां और तीन अधिकारी सस्पेंड

पुलिस ने क्लब के जनरल मैनेजर, ऑपरेशंस हेड समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं राज्य सरकार ने तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया है जिनमें पंचायतों के एक पूर्व निदेशक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी और पंचायत सचिव शामिल हैं। कथित तौर पर इन पर आरोप है कि उन्होंने अवैध प्रतिष्ठान को चलने देने की अनुमति दी।

शक के दायरे में बड़े अधिकारी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुछ उच्च पदस्थ अधिकारियों की भूमिका भी अब जांच के घेरे में है। उन पर पहले से मौजूद शोर और निर्माण संबंधित उल्लंघनों की शिकायतों को नजरअंदाज कर क्लब को बंद करने के प्रयास रोकने का आरोप है।

25 लोगों की दर्दनाक मौत

लूथरा भाइयों की प्रॉपर्टीज गिराने का मकसद अवैध तटीय ऑपरेटरों को सख्त संदेश देना बताया जा रहा है। सरकार का कहना है कि गोवा अभी भी इस विनाशकारी आग के दुखद नतीजों से जूझ रहा है और आगे ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस अपनाया जाएगा।

गौरतलब है कि शनिवार देर रात नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में 20 क्लब के कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Goa nightclub tragedy: गोवा में रोमियो लेन नाइट क्लब पर कड़ा एक्शन, प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Goa nightclub tragedy: गोवा में रोमियो लेन नाइट क्लब पर कड़ा एक्शन, प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर
OPEN IN APP