Gujarat Municipal Election Results: गुजरात में मोदी मैजिक बरकरार, 15-0 से जीत गई बीजेपी, सूरत में आप का हुआ सूपड़ा साफ

Gujarat Municipal Election Results: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जनता का आभार जताया और कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की विकास राजनीति का समर्थन है। भाजपा ने 9,900 में से 6,472 सीटें जीती हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड28 Apr 2026, 10:20 PM IST
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत

Gujarat Local Body Election Results 2026: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है और परिणाम संकेत दे रहे हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी सूपड़ा साफ करने की ओर बढ़ रही है। सीएम पटेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं गुजरात की जनता का आभारी हूं कि उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासोन्मुखी राजनीति का समर्थन किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी जीत दिलाई।

कितने वोट से जीती बीजेपी?

नगर निगमों, नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के चुनावों के लिए सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होने के बाद से अब तक उपलब्ध परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 9,900 से अधिक सीट में से 6,472 सीट जीती हैं, जबकि कांग्रेस ने 1,412 सीट हासिल की हैं।आम आदमी पार्टी (आप) और एआईएमआईएम समेत निर्दलीय और अन्य पार्टियों ने 597 सीट जीती हैं।

यह भी पढ़ें | दुबई में 24K, 22K और 18K गोल्ड का क्या भाव, जानिए डिटेल

सीएम पटेल ने कहा कि गुजरात की जनता किसी भी नकारात्मक भूमिका या नकारात्मक कदम को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोहराया कि जनादेश भाजपा के विकासोन्मुखी शासन को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा समेत भाजपा नेताओं ने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया है। उन्होंने ये भी कहा कि सहयोग और जवाबदेही की ये भावना जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें | भारत में सोने का जुनून क्यों नहीं खत्म होता? जानिए डिटेल

इस संवाददाता सम्मेलन में संघवी, विश्वकर्मा और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।संघवी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे सामने आने के साथ ही ये अधिक सीट हासिल करने वाली भाजपा और गुजरात की जनता के लिए ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी नगर निगमों, लगभग सभी नगरपालिकाओं और हर तालुका पंचायत में जीत हासिल की है, और केवल एक जिला पंचायत में हार का सामना करना पड़ा। संघवी ने कहा कि समुदायों को भड़काने और विभाजन पैदा करने की बार-बार कोशिशें की गईं, लेकिन वे सभी नाकाम रहीं और भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।

वहीं गुजरात में बीजेपी की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में जनता द्वारा भाजपा को दिया गया प्रचंड जनादेश इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की सेवा और विकास के लिए जनता का भरोसा भाजपा पर दृढ़ता से कायम है।पिछले तीन दशकों से गुजरात की जनता ने पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के विकास मॉडल पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। गुजरात की जनता के निरंतर प्यार और समर्थन के लिए उनका कोटि-कोटि वंदन।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Gujarat Municipal Election Results: गुजरात में मोदी मैजिक बरकरार, 15-0 से जीत गई बीजेपी, सूरत में आप का हुआ सूपड़ा साफ
More