आमिर खान @61: ट्रेन के सामने दौड़ना, तो कभी पहली बार शराब पीना... किरदारों के लिए ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ हैं काफी जुनूनी

Happy Birthday Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज 61 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ। उन्होंने 1973 में बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की और 1988 में 'कयामत से कयामत तक' से पहचान बनाई…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड14 Mar 2026, 11:16 AM IST
61 साल के हुए आमिर खान
61 साल के हुए आमिर खान

Happy Birthday Aamir Khan: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान आज 61 वर्ष के हो गए हैं। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ। उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन जाने-माने फिल्म निर्माता थे। घर में फिल्मी माहौल के कारण आमिर खान की रूचि भी फिल्मों में हो गयी और वह अभिनेता बनना का सपना देखने लगे।

आमिर खान ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1973 में बतौर बाल कलाकार अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म..यादो की बारात.. से की। बाद में उन्होंने वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म ..मदहोश.. में भी बतौर बाल कलाकार काम किया। इसके बाद उन्होंने लगभग 11 वर्षो तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया । वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म ..होली ..से आमिर खान ने बतौर अभिनेता सिने करियर की शुरूआत की, लेकिन दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में असफल रहे।

कयामत से कयामत तक से मिली पहचान

लगभग चार वर्ष तक मायानगरी मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1988 में अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ..कयामत से कयामत तक ..की सफलता के बाद आमिर खान बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गये।फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये उन्हें उस वर्ष नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ।

अंदाज अपना अपना में दिखा आमिर का नया अंदाज

वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ..अंदाज अपना अपना ..में आमिर खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं लेकिन आमिर खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ अपने हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी किये गये।

यह भी पढ़ें | उमंग ऐप में आया ‘मेरा राशन’ फीचर, मिलेंगी कई सुविधाएं

जब आमिर ने करवाई वैक्स

वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म ..बाजी ..में उनके अभिनय का नया रूप देखने को मिला। रोचक बात यह है कि इस फिल्म के एक गाने में आमिर खान ने एक लड़की की भूमिका निभाई और इसके लिये उन्होंने अपने पूरे शरीर पर वैक्सिन का इस्तेमाल किया। वर्ष 1996 में आमिर खान के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ..राजा हिंदुस्तानी ..प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से एक बार फिर से दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया।

इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म में एक गाने के दौरान आमिर खान को नशे में अभिनय करना था और आमिर खान ने व्यक्तिगत जिंदगी में कभी शराब नहीं पी थी। फिल्म में शराबी के किरदार को रूपहले पर्दे पर वास्तविक तौर पर पेश करने लिये आमिर खान ने अपनी जिंदगी में पहली बार शराब का सेवन किया और अभिनय किया।

यह भी पढ़ें | क्या आज दिल्ली-यूपी में बैंक बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले यहां जानिए

गुलाम हुई थी सुपरहिट

वर्ष 1998 में आमिर खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ..गुलाम ..प्रदर्शित हुयी । इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म के एक दृश्य के दौरान आमिर खान को ट्रेन के विपरीत दिशा में दौड़ लगानी होती है और फिल्म के दृश्य को चैलेंज के रूप में लेते हुये मौत की परवाह किये बिना वह ट्रेन के सामने आने से भी नही हिचके और दर्शको को रोमांचित कर दिया। वर्ष 2001 में आमिर खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया।

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले उन्होंने फिल्म ..लगान ..का निर्माण किया। इस फिल्म में आमिर खान ने एक ऐसे ग्रामीण युवक भुवन की भूमिका में थे जो अंग्रेजो को लगान देने से इंकार कर देता है और उन्हें उनके पसंदीदा खेल क्रिकेट में हराने का चैलेंज दे देता है और बाद में ग्रामीणों के सहयोग से न किक्रेट मैच में विजयी होता है साथ ही ग्रामीणो का लगान भी माफ कराता है ।ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म न सिर्फ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी साथ ही इसे प्रतिष्ठित आस्कर में इसे विदेशी फिल्म की श्रेणी में भी नांमाकित किया गया लेकिन दुर्भाग्य से इस फिल्म को पुरस्कार नहीं प्राप्त हुआ ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़आमिर खान @61: ट्रेन के सामने दौड़ना, तो कभी पहली बार शराब पीना... किरदारों के लिए ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ हैं काफी जुनूनी
More
होमन्यूज़आमिर खान @61: ट्रेन के सामने दौड़ना, तो कभी पहली बार शराब पीना... किरदारों के लिए ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ हैं काफी जुनूनी