हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS और 1 HCS अधिकारी का तबादला

हरियाणा सरकार ने 20 आईएएस और 1 एचसीएस अधिकारी का तबादला किया है। रोहतक, करनाल, पंचकुला, फतेहाबाद और कैथल जैसे जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड7 Sep 2025, 01:04 PM IST
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS और 1 HCS अधिकारी का तबादला
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS और 1 HCS अधिकारी का तबादला

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक बदलाव करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला और नई नियुक्ति की है। यह आदेश शनिवार को जारी हुआ।

किसका तबादला-किसकी नियुक्ति कहां?

रोहतक मंडल के आयुक्त रहे फूल चंद मीणा को अब मानव संसाधन विभाग में आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। वह सी जी रजनी कंथन की जगह लेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महानिदेशक और करनाल मंडल के आयुक्त राजीव रतन को अब उनके वर्तमान काम के साथ-साथ रोहतक मंडल का आयुक्त भी बनाया गया है। मत्स्य विभाग के एसीएस राजा शेखर वुंडरू को अब परिवहन विभाग का भी एसीएस नियुक्त किया गया है। वह टी एल सत्यप्रकाश की जगह लेंगे।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग की एसीएस जी अनुपमा को अब नागरिक संसाधन सूचना विभाग का भी एसीएस बनाया गया है।

मनदीप कौर को मानव संसाधन विभाग

फतेहाबाद की डीसी मनदीप कौर को मानव संसाधन विभाग की निदेशक और विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वह विनय प्रताप सिंह की जगह लेंगी। चरखी दादरी के डीसी मुनीश शर्मा को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी का सचिव बनाया गया है। पंचकुला की डीसी मोनिका गुप्ता को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक और शहरी संपदा की अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

कपिल कुमार को कैथल में जिम्मेदारी

एचसीएस अधिकारी कपिल कुमार, जो अभी उप सचिव (निगरानी और समन्वय) और विशेष अधिकारी (स्वच्छता) के पद पर हैं, को अब कैथल के जिला नगर आयुक्त भी बनाया गया है। वह दीपक बाबूलाल करवा की जगह लेंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS और 1 HCS अधिकारी का तबादला
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS और 1 HCS अधिकारी का तबादला