रेप करने आया था, मैंने मार डाला… यूपी के बांदा में फरसा लेकर थाने पहुंची युवती तो पुलिस के उड़ गए होश

Banda Murder Case: क्या युवती सच बोल रही है? उसने 50 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी और खून से सना फरसा लेकर खुद थाने चली गई। अब पुलिस यही पता करने में जुटी है कि क्या सच में वह शख्स लड़की का बलात्कार करने उसके घर में घुसा था?

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड2 Jan 2026, 11:09 AM IST
युवती ने शख्स की कर दी हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
युवती ने शख्स की कर दी हत्या (सांकेतिक तस्वीर)(Mint)

UP News: वो 50 वर्ष का था। अब नहीं रहा। क्या उस पर हवस के रूप में उस पर मौत आई थी? 18 वर्ष की पड़ोसी लड़की ने उसे फरसे से काट डाला। घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है। बांदा की वह लड़की खून से सना फरसा लेकर थाने पहुंच गई। वह दृश्य देखकर ही पुलिस वाले भौंचक रह गए, फिर लड़की ने पूरी बात बताई तो वो और हैरान हो गए।

हाथों में खून से सना फरसा लेकर थाने पहुंची युवती

मामला जिले के बबेरू थाना क्षेत्र स्थित मुरवल गांव की है। यहां गुरुवार को एक युवती ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास कर रहे पड़ोसी की फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद वो लड़की हाथों में खून से सना फरसा लेकर लगभग 500 मीटर दूर गांव की पुलिस चौकी में पहुंच घटना की स्वयं जानकारी दी। इस दृश्य को देख पुलिस जवानों और नागरिकों के होश उड़ गए और पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।

घटनास्थल पर लाश देखने गई पुलिस और...

पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बबेरू दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया और पुलिस ने शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।

नए साल के पहले दिन ही हुआ जीवन का अंत

पुलिस के अनुसार मुरवल गांव में आज अपराह्न लगभग 3:30 बजे यह घटना तब हुई जब गांव का 50 वर्षीय सुखराम प्रजापति सन्नाटा देख कर सजातीय पड़ोसी राजकुमार प्रजापति के घर घुस गया। वह राजकुमार की 18 वर्षीय पुत्री भारती उर्फ बिट्टू से जबरदस्ती करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मौका पाकर युवती ने घर में रखा फरसा उठाकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और खून से लथपथ फरसे के साथ गांव की मुरवल चौकी में पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी।

क्या युवती सच बोल रही है? जांच में जुटी पुलिस

पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर प्रत्येक बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवती ने पुलिस को बताया कि सुखराम उसके साथ संबंध बनाने के लिए जोर जबरदस्ती कर रहा था। उन्होंने बताया कि घटना का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की आवश्यक जांच के साथ ही आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़रेप करने आया था, मैंने मार डाला… यूपी के बांदा में फरसा लेकर थाने पहुंची युवती तो पुलिस के उड़ गए होश
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़रेप करने आया था, मैंने मार डाला… यूपी के बांदा में फरसा लेकर थाने पहुंची युवती तो पुलिस के उड़ गए होश