कोलकाता में भारी बारिश से 90 से अधिक उड़ानें रद्द, ट्रेनों का संचालन भी बाधित

Kolkata Rain News: कोलकाता में इतनी बारिश हुई कि हर जगह जलजमाव हो गया। भारी बारिश के कारण कई उड़ानें रद्द हो गईं, कई लेट हो गईं तो रेलवे का संचालन भी प्रभावित हुआ।

Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड23 Sep 2025, 11:04 PM IST
कोलकाता में भारी जलजमाव।
कोलकाता में भारी जलजमाव।

कोलकाता में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई और 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। दूसरी तरफ, करीब 90 उड़ानों में काफी देरी हुई और कई ट्रेनों का संचालन भी बाधित हुआ। इसके साथ ही महानगर में जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

भारी बारिश के कारण कई 7 दर्जन से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल

एओसीसी (हवाई अड्डा परिचालन नियंत्रण केंद्र) बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार मध्यरात्रि से मंगलवार शाम साढ़े सात बजे के बीच खराब मौसम के कारण 42 आने वाली और 49 जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गईं। बुलेटिन में कहा गया है कि इसके अलावा आने वाली 33 और प्रस्थान करने वाली 62 उड़ानों में देरी हुईं जबकि कम से कम एक उड़ान का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।

ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित

उधर, पूर्वी रेलवे के सियालदह मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) जसराम मीणा ने बताया कि सियालदह के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण रेलगाड़ियों का परिचालन कुछ समय के लिए बाधित हुआ है। दक्षिण खंड की ओर जाने वाली ट्रेनों को सियालदह स्टेशन से समय पर रवाना नहीं किया जा सका था, संचालन अब प्रारंभ हो चुका है।

वहीं, पूर्वी रेलवे के CPRO दीप्तिमय दत्ता ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण हावड़ा और सियालदह यार्ड में भारी जलभराव हो गया है, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। उन्होंने कहा कि हावड़ा डिवीजन में केवल 22 लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

बारिश के कारण कोलकाता मे कम से कम 10 मौतें

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है जिनमें से नौ की मौत बिजली का करंट लगने से हुई। कोलकाता नगर निगम सूत्रों ने बताया कि शहर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं जहां गरिया में कुछ ही घंटों में 332 मिलीमीटर और जोधपुर पार्क में 285 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कोलकाता में अभी और होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने इस बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र को बताया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़कोलकाता में भारी बारिश से 90 से अधिक उड़ानें रद्द, ट्रेनों का संचालन भी बाधित
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़कोलकाता में भारी बारिश से 90 से अधिक उड़ानें रद्द, ट्रेनों का संचालन भी बाधित