जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, मियां समुदाय को मुश्किलें झेलनी होंगी- हिमंत विश्व शर्मा

पत्रकारों से बातचीत में हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि जब तक वह सत्ता में रहेंगे, तब तक ‘मियां’ समुदाय को “मुसीबतों” का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समुदाय के लोगों के लिए हालात ऐसे बनाए जाने चाहिए कि वे असम छोड़कर चले जाएं।

Ashutosh Kumar( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड1 Feb 2026, 09:33 PM IST
हिमंत विश्व शर्मा
हिमंत विश्व शर्मा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। रविवार को एक सरकारी कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब तक वह सत्ता में रहेंगे, तब तक ‘मियां’ समुदाय को “मुसीबतों” का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि इस समुदाय के लोगों के लिए हालात ऐसे बनाए जाने चाहिए कि वे असम छोड़कर चले जाएं। हिमंत शर्मा का दावा है कि मियां समुदाय के लोग “अवैध बांग्लादेशी” हैं और उन्हें राज्य में काम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

वे यहां शांति से नहीं रह सकते

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा, “अगर मैं असम में रहा, तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वे यहां शांति से नहीं रह सकते। अगर हम उनके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे, तभी वे यहां से जाएंगे।” उन्होंने यह भी दोहराया कि कानून के मुताबिक किसी भी देश के नागरिक को अपने ही देश में काम करने का अधिकार है। उनके मुताबिक बांग्लादेशी नागरिक असम में काम कैसे कर सकते हैं। हिमंत शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और आगे भी इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मुझे उनके खिलाफ काम करना पड़ेगा

अपने पहले दिए गए विवादित बयान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मियां समुदाय के “हित” में ही बातें कही थीं। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने एक बार कहा था कि अगर मियां समुदाय का कोई रिक्शा चालक पांच रुपये किराया मांगता है, तो उसे चार रुपये देने चाहिए, क्योंकि कानून के हिसाब से वे यहां काम करने के हकदार नहीं हैं। हिमंत शर्मा ने कहा, “अगर वे मेरी बात को उनके हित में समझ नहीं सकते, तो मुझे उनके खिलाफ काम करना पड़ेगा।” गौरतलब है कि ‘मियां’ शब्द असम में बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए अपमानजनक माना जाता है और इस तरह के बयानों को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री विवादों में रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, मियां समुदाय को मुश्किलें झेलनी होंगी- हिमंत विश्व शर्मा
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, मियां समुदाय को मुश्किलें झेलनी होंगी- हिमंत विश्व शर्मा