
Passport Update: आज के दौर में पासपोर्ट सिर्फ विदेश यात्रा का जरिया नहीं, बल्कि एक बेहद मजबूत पहचान पत्र भी है। अक्सर शादी के बाद कपल्स चाहते हैं कि उनके पासपोर्ट पर उनके जीवनसाथी का नाम दर्ज हो जाए, ताकि वीजा प्रोसेस और इमिग्रेशन में आसानी रहे। पहले यह काम काफी सिरदर्दी वाला होता था क्योंकि 'मैरिज सर्टिफिकेट' के बिना पासपोर्ट ऑफिस वाले बात तक नहीं करते थे। लेकिन अब वक्त बदल गया है! भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने नियमों को काफी लचीला बना दिया है ताकि आम जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। अब आप बिना किसी सरकारी मैरिज सर्टिफिकेट के भी अपने पार्टनर का नाम पासपोर्ट में जुड़वा सकते हैं।
पिछले साल विदेश मंत्रालय ने एक बहुत ही शानदार अपडेट दिया था। अब आपको अपने पति या पत्नी का नाम पासपोर्ट में शामिल करने के लिए अनिवार्य रूप से मैरिज सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत नहीं है। इस नए नियम का मकसद पासपोर्ट सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना।
मैरिज सर्टिफिकेट की जगह अब आप एनेक्सचर जे (Annexure J) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह असल में एक 'ज्वाइंट फोटो डिक्लेरेशन' यानी संयुक्त घोषणा पत्र है। इसमें पति और पत्नी दोनों मिलकर यह घोषित करते हैं कि वे शादीशुदा हैं और साथ रह रहे हैं। यह एक सेल्फ-डिक्लेयर्ड डॉक्यूमेंट है जिस पर दोनों के साइन होते हैं। पासपोर्ट ऑफिस अब इसे एक वैलिड प्रूफ की तरह स्वीकार करता है। और कागजी कार्रवाई को कम करना है। कई बार लोगों की शादी तो हो जाती है, लेकिन किन्हीं वजहों से उनके पास तुरंत मैरिज सर्टिफिकेट नहीं होता। ऐसे में उनके काम न रुकें, इसीलिए यह नई सुविधा शुरू की गई है।
अगर आप एनेक्सचर जे के जरिए नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो आपको ये जानकारियां देनी होंगी:
अपना पासपोर्ट अपडेट करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
नॉर्मल प्रोसेस: इसमें आमतौर पर 2 से 4 हफ्ते का समय लगता है।
तत्काल सेवा: अगर जल्दी है, तो 5 से 7 दिन में पासपोर्ट मिल सकता है (इसके लिए एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा)।
पुलिस वेरिफिकेशन: नाम जुड़वाने के केस में पुलिस वेरिफिकेशन अक्सर जरूरी होता है।
फीस: इसकी फीस एक सामान्य 'री-इश्यू' पासपोर्ट जितनी ही होती है, जो लगभग 1,500 से 2,000 रुपये के बीच रहती है।
सरकार ने उन लोगों का भी ख्याल रखा है जो कुछ पारिवारिक विवादों या विशेष परिस्थितियों में फंसे हैं। अगर कोई व्यक्ति शादीशुदा है लेकिन उसके पास न मैरिज सर्टिफिकेट है और न ही पार्टनर के साथ ज्वाइंट फोटो (जैसे- अलग रहना या विवाद), तो वह Annexure K का इस्तेमाल कर सकता है। यह उन लोगों के लिए है जो कानूनी तलाक के बिना अलग रह रहे हैं या जिन्हें जीवनसाथी ने छोड़ दिया है।
भले ही नियम आसान हो गए हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पुराना कागज ही चलेगा:
यह बदलाव साफ संकेत देता है कि सरकार पासपोर्ट सेवाओं को अधिक लचीला और नागरिक-अनुकूल बनाना चाहती है। साथ ही, जरूरी सुरक्षा मानकों को भी बरकरार रखा गया है। अब शादी के बाद कागजों के चक्कर कम और प्रक्रिया ज्यादा सरल हो गई है। अगर आपके पास मैरिज सर्टिफिकेट नहीं है, तब भी घबराने की जरूरत नहीं Annexure J आपके लिए रास्ता खोल चुका है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.