Google Maps vs Ask Maps: कल तक जब हम घर से निकलते थे, तो गूगल मैप्स से सिर्फ एक ही सवाल पूछते थे कि सबसे छोटा रास्ता कौन सा है? लेकिन अब वक्त बदल गया है। गूगल ने भी मैंप में AI का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। Google Maps को AI का मेकओवर दिया गया है। अब गूगल मैप्स में Ask Maps फीचर को भारत और अमेरिका के सभी यूजर्स के लिए आधिकारिक तौर पर रोलआउट कर दिया गया है।
क्या है ASK MAps फीचर?
AI के आने के बाद लोग अब गूगल से पहले चैट जीपीटी या जैमिनी से अपना सवाल पूछ रहे हैं। ऐसे में इस अब गूगल मैप ने भी ASK मैप के फीचर को लॉन्च करके लोगों की टेंशन को कम कर दिया है। आसान भाषा में कहें तो Ask Maps गूगल के ताकतवर एआई मॉडल्स से बना है। इसमें आपके हर सवाल का जवाब आसान शब्दों में और पूरे डिटेल में मिलेगा।अक्सर होता है कि आपको किसी दोस्त या पार्टनर से मिलना होता है,लेकिन मसला ये होता है कि ऐसी जगह कहां हो जो दोनों के लिए पास हो?
ऐसे में अब बस आपको Ask Maps में जाकर कहना होगा मेरे घर और मेरे ऑफिस के बीच का मिड-पॉइंट ढूंढो, जहां कोई अच्छा रेस्टोरेंट हो, जो टूरिस्टों से भरा न हो और वहां जाने के बाद टहलने की भी कोई जगह हो।अब मैप्स आपकी सहूलियत और पसंद के हिसाब से एक पूरा Itinerary तैयार कर देगा, जो आपके काफी काम आएगी।इस तरह के गूगल ने उदाहरण के तौर पर कुछ प्रॉम्प्ट दिए हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में
- डॉक्टर भी कहते हैं कि स्वस्थ्य रहने के लिए सुबह-शाम ठहलना चाहिए।अब आप Ask Maps से अपनी वॉक को कस्टमाइ कर सकते हैं।आप मैप्स को अपनी पसंद बता सकते हैं कि मुझे एक ऐसा रास्ता बताओ जहां से ऐतिहासिक इमारतें दिखें या जहां आज कोई छोटा-मोटा मेला या इवेंट हो रहा हो। अगर आप सूर्यास्त के समय किसी खास पार्क में पहुंचना चाहते हैं, तो मैप्स खुद बताएगा कि आपको घर से कितने बजे निकलना है।
- जब भूख लगी हो,तो हमें रिसर्च नहीं सिर्फ खाली टेबल चाहिए होती है, जहां हम बैठकर बजट में खा सकें।Ask Maps में आप अपनी सारी शर्तें एक साथ रख सकते हैं। ये उन सभी मुश्किल फिल्टर्स को सेकंड्स में प्रोसेस करेगा और आपको सीधे 'बुक नाउ' का विकल्प दे देगा।
बता दें कि भारतीय यूजर्स मैप्स पर बहुत एक्टिव रहते हैं। Ask Map करोड़ों रिव्यूज का इस्तेमाल करके आपको वो Hidden Gems ढूंढने में मदद करेगा जो शायद किसी बड़े ब्लॉग पर न मिलें। इसके अलावा भारत में अक्सर त्योहारों की वजह से रास्ते बंद होते हैं। ऐसे में Ask Maps रीयल-टाइम डेटा का इस्तेमाल करके आपको ट्रैफिक भरे रास्ते से बचा लेगा।