
बरेली में शुक्रवार दोपहर की नमाज के बाद मौलाना तौकीर रजा खान नेतृत्व में इस्लामिया ग्राउंड पर जुटी भीड़ ने 'आई लव मोहम्मद' के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। देखते ही देखते हालात बेकाबू होने लगे। पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई तनातनी ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जिससे भीड़ तितर-बितर हुई।
मौलाना तौकीर रजा खान ने ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार दोपहर से स्थानीय इस्लामिया कॉलेज ग्राउंड पर इकट्ठा हुए। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण दिखा, लेकिन अचानक माहौल गरमा गया। नारेबाजी और धक्का-मुक्की बीच पुलिस ने जब भीड़ को काबू में करने की कोशिश की तो हालात और बिगड़ गए। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
लाठियां बरसते ही भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इससे शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हालात बिगड़ने की खबर लगते ही प्रशासन सतर्क हो गया और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस की तैनाती के साथ ही अधिकारियों ने हालात पर नजर रखनी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि प्रदर्शन में भीड़ अचानक आक्रोशित हो उठी। इस बीच एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने कहा है स्थिति नियंत्रण में है। बिना किसी अनुमति आयोजन किया जा रहा था।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.