IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2025: जारी हुआ एडमिट कार्ड, इसे कैसे करें डाउनलोड? जानिए परीक्षा की तिथियां

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड1 Dec 2025, 09:15 AM IST
IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2025: जारी हुआ एडमिट कार्ड, इसे कैसे करें डाउनलोड? जानिए परीक्षा की तिथियां
IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2025: जारी हुआ एडमिट कार्ड, इसे कैसे करें डाउनलोड? जानिए परीक्षा की तिथियां

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना हॉल टिकट IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 14 दिसंबर 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

यह भी पढ़ें | पितृ मोक्ष और आशीर्वाद के लिए मोक्षदा एकादशी पर करें ये काम, पूरी होगी मनोकामना

जानिए परीक्षा की तिथियां

  • ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा अवधि: 45 मिनट
  • कुल प्रश्न: 80
  • कुल अंक: 80
  • पेपर में दो सेक्शन होंगे: रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी

यह भी पढ़ें | पुडुचेरी में आज स्कूल बंद, क्या तमिलनाडु में भी है हॉलिडे? यहां जानिए डिटेल में

कैसे डाउनलोड करें IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड?

प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नई पेज खुलने पर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को अच्छी तरह चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

यह भी पढ़ें | पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में बढ़ी गलन, जानिए ताजा अपडेट

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि कॉल लेटर और उस पर लगी हुई स्टैम्प/अथेंटिकेटेड आईडी प्रूफ की कॉपी सुरक्षित रखें। जिन्हें मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें प्रीलिम्स कॉल लेटर, मेन्स कॉल लेटर और “इन्फॉर्मेशन हैंडआउट” में बताए गए अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2025: जारी हुआ एडमिट कार्ड, इसे कैसे करें डाउनलोड? जानिए परीक्षा की तिथियां
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2025: जारी हुआ एडमिट कार्ड, इसे कैसे करें डाउनलोड? जानिए परीक्षा की तिथियां