IDBI Bank Govt Job: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही यह पूरा हो सकता है। आईडीबीआई बैंक की ओर से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के 676 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 8 मई 2025 से शुरू हो चुकी है। लिहाजा अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो बिना देरी किए फटाफट भरना शुरू कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 मई 2025 है। फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद ऑनलाइ फॉर्म भर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं अप्लाई ?
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के लोगों के लिए न्यूनतम 60% अंक जरूरी है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए कम से कम 55 फीसदी अंक होना जरूरी है। यह शैक्षणिक योग्यता 1 मई 2025 तक पूरी होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मार्कशीट और डिग्री प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें। इसकी वजह ये है कि चयन प्रक्रिया के दौरान इनकी जरूरत पड़ेगी।
उम्र सीमा
कैंडिडेट्स की उम्र न्यूनतम आयु 20 साल से कम और अधिकतम उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 मई 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा के 8 जून 2025 को कराई जा सकती है।
परीक्षा शुल्क
आईडीबीआई बैंक के जूनियर असिस्टेंट मैंनेजर की पोस्ट के लिए अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से परीक्षा शुल्क तय किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स को 250 रुपये बतौर परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी कैंडिडेट्स के लिए 1050 रुपये लगेंगे।
जानिए कैसे करें अप्लाई
1 - सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाना होगा।
2 - इसके बाद होमपेज पर जाएं और "Careers" सेक्शन पर क्लिक करें।
3 - इसके बाद, "जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड 'O' की भर्ती: 2025-26" लिंक पर क्लिक करें।
4 - पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर फॉर्म भरने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
5 - फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसके आखिरी में शुल्क का भुगतान करें।
6 - फिर इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें। इसका आप प्रिंटआउट भी अपने पास रख लें।