कैमरे वाला फोन यूज नहीं करेंगी बहु-बेटियां… राजस्थान के इस समुदाय ने दिया तुगलकी फरमान

Rajsthan Jalore News: राजस्थान में जालोर जिले की पंचायत ने बहुओं और लड़कियों के लिए कैमरा वाले मोबाइल फोन पर रोक लगाने का फरमान सुनाया है। उन्हें केवल कीपैड फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।  

भाषा
पब्लिश्ड23 Dec 2025, 09:55 AM IST
राजस्थान के कुछ पंचायतों में चौधरी समुदाय का तुगलकी फरमान (AI Image)
राजस्थान के कुछ पंचायतों में चौधरी समुदाय का तुगलकी फरमान (AI Image)(Nano Banana)

राजस्थान में जालोर जिले की एक ग्राम पंचायत ने 26 जनवरी से 15 गांवों की बहुओं और लड़कियों के कैमरा वाले मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा, सार्वजनिक समारोहों या पड़ोसी के घर मोबाइल फोन ले जाना भी प्रतिबंधित होगा। उन्हें केवल कीपैड वाले फोन का उपयोग करने की अनुमति होगी।

केवल कीपैड वाले फोन ही यूज करेंगी बहु-बेटियां

यह निर्णय जालोर जिले के गाजीपुर गांव में रविवार को चौधरी समुदाय की एक बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता 14 पट्टियों (उप-मंडलों) के अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने की। चौधरी ने बताया कि पंच हिम्मतराम ने इस फैसले की घोषणा की। हिम्मतराम के अनुसार, पंच सदस्यों और समुदाय के सदस्यों के बीच चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि बहुएं और लड़कियां केवल कीपैड वाले फोन का उपयोग करेंगी।

स्कूल और सामाजिक कार्यक्रमों में भी स्मार्टफोन पर बैन

चौधरी ने बताया कि स्कूल जाने वाली लड़कियां, जिन्हें पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन की आवश्यकता है, उनका उपयोग केवल घर पर ही कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली लड़कियों को शादियों, सामाजिक कार्यक्रमों या यहां तक ​​कि पड़ोसी के घर भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

पंचायत ने बताया, क्यों लिया ऐसा फैसला

पंचायत के फैसले के विरोध के जवाब में चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है कि बच्चे अक्सर घरों में महिलाओं के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाएं बच्चों का ध्यान भटकाने के लिए उन्हें मोबाइल फोन दे देती हैं, ताकि वे अपने दैनिक कार्य कर सकें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़कैमरे वाला फोन यूज नहीं करेंगी बहु-बेटियां… राजस्थान के इस समुदाय ने दिया तुगलकी फरमान
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़कैमरे वाला फोन यूज नहीं करेंगी बहु-बेटियां… राजस्थान के इस समुदाय ने दिया तुगलकी फरमान