बच्ची ने टॉफी चबाया और मुंह में हो गया विस्फोट, अब हो रही जांच

क्या कोई ऐसा कर सकता है? राजस्थान के अलवर में एक तीन साल की मासूम के साथ जो घटना घटी, उसके बाद यही सवाल उठ रहा है। बच्ची ने दुकान से टॉफी खरीदकर खाई तो उसके मुंह में ही विस्फोट हो गया। 

Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड4 Feb 2026, 07:07 PM IST
बच्ची के मुंह में हुए विस्फोट की पुलिस कर रही है जांच (सांकेतिक तस्वीर)
बच्ची के मुंह में हुए विस्फोट की पुलिस कर रही है जांच (सांकेतिक तस्वीर)

अलवर: बच्ची ने दुकान से टॉफी खाकर मुंह में लिया ही कि विस्फोट हो गया। राजस्थान में यह रोंगटे खड़ी करने वाली घटना सामने आई। मंगलवार को तीन वर्ष की बच्ची के टॉफी खाने पर मुंह में हुए विस्फोट के मामले की जांच अब हो रही है। पुलिस अधिकारी और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) का दल बुधवार को मौके पर पहुंचा। घटना अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में चौकी बास गांव की है।

पुलिस ने दुकानदार से की पूछताछ

दुकानदार ने इस बात से इनकार किया है कि उसने किसी तरीके की कोई ऐसी टॉफी दी जो बच्ची को नुकसान पहुंचा सके। उसने कहा कि यहां से तो वह टॉफी भी लेकर नहीं गई बल्कि एक पेप्सी की बोतल लेकर गई थी और दो नहीं बल्कि तीन लड़कियां आई थीं। दुकानदार ने कहा कि यहां से जाने के बाद लड़कियों ने क्या किया, उसे पता नहीं। दूसरी और लड़की के नाना रविंद्र और मौसी ने दुकानदार पर आरोप लगाया कि जमीन को लेकर पुरानी रंजिश के चलते उसने बच्ची के साथ ऐसी हरकत की है।

क्या बच्ची के साथ हुई साजिश?

पुलिस अधीक्षक (एसपी) पिंटू कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज एफएसएल की टीम जांच कर रही है। बच्ची की हालत अब सही है। पुरानी रंजिश को लेकर भी बात आई है, उसकी भी जांच की जा रही है। इसी क्रम में लड़की से भी नमूना लिया जाएगा। आखिर इस हादसे के पीछे क्या वस्तु उपयोग की गई है?

इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार

उल्लेखनीय है कि तीन वर्षीय अक्शु अपनी छह वर्षीय बड़ी बहन अहाना के साथ गांव की ही एक किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी। दुकानदार सुदील उर्फ काला नत्थो ने कथित रूप से टॉफी की जगह बारूद से भरी पटाखेनुमा टॉफी बच्ची को दे दी। जैसे ही अक्शु ने उसे मुंह में डालकर चबाया उसमें जोरदार विस्फोट हो गया , जिससे जबड़ा फट गया। बच्ची खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। परिजन उसे तत्काल अलवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है और फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़बच्ची ने टॉफी चबाया और मुंह में हो गया विस्फोट, अब हो रही जांच
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़बच्ची ने टॉफी चबाया और मुंह में हो गया विस्फोट, अब हो रही जांच