IND vs AUS: बारिश ने मैच में डाला खलल, पर्थ वनडे में भारत की शुरुआत रही निराशाजनक, कोहली-शर्मा के बाद शुभमन गिल आउट

India vs Aus: पर्थ वनडे में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। तीन विकेट गिरने के बाद बारिश ने मैच रोक दिया। शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी आउट हुए, जबकि अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। अब सबकी निगाहें मौसम और भारत की वापसी पर टिकी हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड19 Oct 2025, 10:50 AM IST
बारिश ने डाला खलल, रुकी india vs Aus मैच
बारिश ने डाला खलल, रुकी india vs Aus मैच

India vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत की हालत शुरूआती ओवरों में ही पतली हो गई। तीन विकेट गिरने के बाद बारिश ने मैच रोक दिया। मैदान पर कवर बिछा दिए गए हैं और खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम लौट गए हैं। इस समय भारत का स्कोर 25 रन पर तीन विकेट है।

शुभमन गिल हुए आउट, भारत पर बढ़ा दबाव

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल अच्छी शुरुआत नहीं कर सके। नाथन एलिस ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर गिल को पवेलियन भेज दिया। गिल ने लेग साइड में फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन विकेटकीपर ने बॉल कैच कर उन्हें आउट कर दिया।

विराट और रोहित पहले ही लौटे पवेलियन

इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों जल्दी आउट हो चुके थे। रोहित हेजलवुड की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे, जबकि कोहली बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क का शिकार बने। दोनों सीनियर बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने से भारत की शुरुआत डगमगा गई।

श्रेयस-अक्षर पर टिकी उम्मीदें

तीन विकेट गिरने के बाद अब क्रीज पर श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल हैं। दोनों पर जिम्मेदारी है कि टीम को स्थिरता दें और शुरुआती झटकों के बाद साझेदारी बनाएं। लेकिन फिलहाल बारिश के चलते खेल रुका हुआ है, जिससे भारतीय फैन्स थोड़ी राहत में हैं।

पर्थ की बारिश ने मैच में रोमांच बढ़ा दिया है। भारत के फैन्स अब दुआ कर रहे हैं कि मौसम साफ हो और अक्षर-श्रेयस की जोड़ी टीम को वापसी का मौका दे सके।

सीरीज में भारत की नई शुरुआत

यह मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच है। शुभमन गिल बतौर वनडे कप्तान अपने पहले सीरीज में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने भी इसी मैच में वनडे डेब्यू किया है।

कब और कहां देखें IND vs AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया की यह सीरीज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित हो रही है, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो स्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 152 वनडे मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 58 और ऑस्ट्रेलिया ने 84 जीते हैं, जबकि 10 मैच बिना परिणाम के रहे। पिछली बार दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़IND vs AUS: बारिश ने मैच में डाला खलल, पर्थ वनडे में भारत की शुरुआत रही निराशाजनक, कोहली-शर्मा के बाद शुभमन गिल आउट
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़IND vs AUS: बारिश ने मैच में डाला खलल, पर्थ वनडे में भारत की शुरुआत रही निराशाजनक, कोहली-शर्मा के बाद शुभमन गिल आउट