IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच आज, बारिश न डाल दे खलल! जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

India vs Pak T20 World Cup: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा। हालांकि दिनभर बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है। जानिए कहां और कैसे देखें लाइव।

Priya Shandilya
अपडेटेड15 Feb 2026, 12:11 PM IST
आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, लेकिन बारिश के भी आसार (फाइल फोटो)
आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, लेकिन बारिश के भी आसार (फाइल फोटो)(AFP)

IND vs PAK T20 World Cup match time: आज 15 फरवरी, रविवार को वो मुकाबला होने जा रहा है जिसका इंतजार सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया कर रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए के तहत भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन जहां मैदान पर बल्ला और गेंद की टक्कर होनी है, वहीं आसमान की नजरें भी इस मैच पर टिकी हैं। डर इस बात का है कि कहीं बारिश इस हाई-वोल्टेज मैच का मजा किरकिरा न कर दे।

कोलंबो में बारिश के आसार

मौसम विभाग और अंतरराष्ट्रीय वेदर प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक रविवार को कोलंबो में दिनभर बारिश की संभावना 60 प्रतिशत से ज्यादा बताई गई है। सुबह और दोपहर में तेज बारिश की आशंका है। हालांकि राहत की बात यह है कि शाम 7 बजे के आसपास बारिश की संभावना थोड़ी कम होती दिख रही है, जो मैच के निर्धारित समय के करीब है।

मौजूदा रडार के अनुसार हिंद महासागर से आने वाले बादल श्रीलंका के दक्षिणी हिस्से की ओर घूमते दिख रहे हैं, जिससे उम्मीद जगी है कि कोलंबो में भारत पाकिस्तान का मैच पूरी तरह प्रभावित न हो। लेकिन बीबीसी वेदर के अनुमान के अनुसार रात 9 बजे तक हल्की बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो मैच छोटा किया जा सकता है।

कब और कितने बजे होगा मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह ग्रुप ए मुकाबला आज, 15 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा।

टॉस: शाम 6:30 बजे (IST)

पहला गेंद: शाम 7:00 बजे (IST)

कहां खेला जाएगा मैच?

यह मुकाबला कोलंबो के प्रतिष्ठित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो श्रीलंका के सबसे बड़े और ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है।

टीवी पर कहां देखें लाइव?

भारत-पाकिस्तान मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा।

मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। यानि टीवी से लेकर मोबाइल तक आप कहीं भी हों, इस बड़े मुकाबले को मिस नहीं करेंगे।

भारत की टीम (India Squad)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान की टीम (Pakistan Squad)

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफाय, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच आज, बारिश न डाल दे खलल! जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच आज, बारिश न डाल दे खलल! जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग