Team India wins: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार बनीं वर्ल्ड चैंपियन

India vs SA Women's World Cup 2025: भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया है।

Priya Shandilya, Livemint
अपडेटेड3 Nov 2025, 12:25 AM IST
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, बनी वर्ल्ड चैंपियन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, बनी वर्ल्ड चैंपियन(X)

India wins ICC Women's World Cup 2025: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। रविवार को DY पाटिल स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया। ये जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उस मेहनत, जुनून और भरोसे की पहचान है जो सालों से इस टीम ने दिखाया है।

साउथ अफ्रीका के आगे था इतना बड़ा लक्ष्य

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 298/7 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 299 रन बनाने थे, जो अब तक किसी भी टीम ने फाइनल में हासिल नहीं किया है।

दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत ने पलटा मैच

दीप्ति शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं हरमनप्रीत कौर ने एक शानदार कैच लेकर मैच का रुख बदल दिया। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। शेफाली वर्मा ने टॉप ऑर्डर में आकर तेज रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दी। उनकी पारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत ने रचा इतिहास, पहली बार बनी वर्ल्ड चैंपियन

इस जीत के साथ भारत की महिला टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। ये पल सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का है। लंबे इंतजार के बाद भारत ने महिला क्रिकेट में वो मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना हर फैन ने देखा था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सTeam India wins: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार बनीं वर्ल्ड चैंपियन
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सTeam India wins: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार बनीं वर्ल्ड चैंपियन
OPEN IN APP