Recruitment Growth India: दिसंबर महीने में बढ़ीं भर्तियां, जानिए किस क्षेत्र में मिल रही हैं सबसे ज्यादा नौकरियां

AI Hiring India: दिसंबर में भर्ती गतिविधियों में 15 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है, जिसमें एआई नौकरियों का सबसे बड़ा हिस्सा है। 2025 में 2.90 लाख एआई पदों की भर्ती का अनुमान है, जो 2026 में 32 प्रतिशत बढ़ सकती है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Jan 2026, 09:45 AM IST
दिसंबर महीने में बढ़ीं भर्तियां
दिसंबर महीने में बढ़ीं भर्तियां

Artificial Intelligence Jobs: दिसंबर महीने में देश के भीतर भर्ती गतिविधियां सालाना आधार पर 15 प्रतिशत और मासिक आधार पर पांच प्रतिशत बढ़ीं जो रोजगार बाजार के संतुलित विस्तार का रुख करने का संकेत देता है। भर्ती पोर्टल फाउंडइट की तरफ से जारी 'इनसाइट्स ट्रैकर रिपोर्ट' के मुताबिक, वर्ष 2025 के दौरान कृत्रिम मेधा (एआई) भर्ती का सबसे बड़ा पहलू बनकर उभरा है। इस दौरान एआई से जुड़े 2.90 लाख से अधिक पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए।

रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि वर्ष 2026 में एआई से जुड़ी भर्तियों में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है और यह संख्या लगभग 3.8 लाख तक पहुंच सकती है। फाउंडइट के मुख्य उत्पाद एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी तरुण शर्मा ने कहा कि वर्ष 2025 भर्ती में विस्तार के साथ अनुशासन का भी साल रहा। एआई अब प्रयोग के स्तर से आगे निकलकर कार्यबल योजना का एक अहम हिस्सा बन चुका है।

यह भी पढ़ें | आ गई टाटा की नई पंच फेसलिफ्ट, जानिए कीमत और कैसा है कंपनी का बिजनेस प्लान

AI में बढ़ गई नौकरी

अगर क्षेत्रवार आंकड़ों का जिक्र करें तो आईटी-सॉफ्टवेयर एवं आईटी सेवाओं का एआई नौकरियों में 37 प्रतिशत हिस्सा रहा। वहीं बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र का हिस्सा 15.8 प्रतिशत और विनिर्माण का छह प्रतिशत रहा।बीएफएसआई क्षेत्र में भर्तियों में सालाना आधार पर 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें | मकर संक्रांति पर आज बैंक खुले हैं या बंद? यहां देखिए RBI की छुट्टियों का कैलेंडर

इसके अलावा स्वास्थ्य एवं औषधि (38 प्रतिशत), खुदरा (31 प्रतिशत), लॉजिस्टिक (30 प्रतिशत) और दूरसंचार (29 प्रतिशत) क्षेत्रों में भी मजबूत बढ़त देखी गई।भौगोलिक रूप से बेंगलुरु 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ एआई नौकरियों का सबसे बड़ा केंद्र बना रहा। हैदराबाद ने 35 प्रतिशत वृद्धि के साथ शीर्ष शहरों में सबसे तेज बढ़त दर्ज की, जबकि जयपुर, इंदौर और मैसूरु दूसरी श्रेणी के शहरों में अग्रणी रहे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Recruitment Growth India: दिसंबर महीने में बढ़ीं भर्तियां, जानिए किस क्षेत्र में मिल रही हैं सबसे ज्यादा नौकरियां
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Recruitment Growth India: दिसंबर महीने में बढ़ीं भर्तियां, जानिए किस क्षेत्र में मिल रही हैं सबसे ज्यादा नौकरियां