Leave Iran: जल्दी ईरान छोड़ें… भारतीयों से जल्द देश छोड़ने की अपील, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Leave Iran: ईरान में बिगड़ते हालात और बढ़ती हिंसा के बीच भारत ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की है और सभी से सतर्क रहने को कहा है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड14 Jan 2026, 08:22 PM IST
ईरान में भारतीयों के लिए अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
ईरान में भारतीयों के लिए अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)(Reuters)

Leave Iran: ईरान में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। विरोध प्रदर्शन और सरकारी कार्रवाई में बढ़ती मौतों के बीच भारत ने वहां मौजूद अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। साथ ही तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं ताकि लोग मदद ले सकें।

भारतीयों के लिए जारी एडवाइजरी

बुधवार को भारतीय दूतावास ने छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यवसायियों और पर्यटकों सहित सभी भारतीयों से कहा कि वे जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें। वाणिज्यिक उड़ानों या किसी भी उपलब्ध परिवहन साधन से यात्रा करने की अपील की गई है। यह परामर्श 5 जनवरी को जारी चेतावनी के बाद दोबारा जारी किया गया है।

दूतावास ने एक बयान में कहा, “ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए, वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को उपलब्ध परिवहन साधनों के माध्यम से ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।” विदेश मंत्रालय ने भी ईरान की यात्रा से बचने के परामर्श को दोहराते हुए भारतीय नागरिकों को "अगले आदेश तक" ईरान न जाने की सलाह दी है।

एम्बेसी गाइडलाइन्स

दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों और भारत मूल के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन या भीड़ से दूर रहें। साथ ही, उन्हें अपने जरूरी दस्तावेज हमेशा तैयार रखने और नियमित रूप से भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर दूतावास से यात्रा या सुरक्षा से जुड़ी मदद भी ली जा सकती है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

आपात स्थिति के लिए भारतीय दूतावास ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जरूरत पड़ने पर लोग 989128109115, 989128109109, 989128109102 और 989932179359 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय दूतावास से ई मेल cons.tehran@mea.gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं। दूतावास ने सभी नागरिकों को बिना देरी के दूतावास में पंजीकरण कराने की सलाह दी है।

कैसे हैं ईरान के हालात?

भारत की और से यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी हुआ है जब ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “कड़ी कार्रवाई” की चेतावनी भी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरोध प्रदर्शनों और सरकारी कार्रवाई में अब तक 2,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मानवाधिकार संगठनों और मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि हाल के हफ्तों में हालात और ज्यादा खराब हुए हैं।

भारत सरकार ने साफ किया है कि वह ईरान की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। समय-समय पर जारी किए जा रहे यात्रा परामर्श यह दिखाते हैं कि सुरक्षा को लेकर चिंता गंभीर है। ऐसे में ईरान में मौजूद भारतीयों के लिए सतर्कता और दूतावास के निर्देशों का पालन करना सबसे जरूरी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Leave Iran: जल्दी ईरान छोड़ें… भारतीयों से जल्द देश छोड़ने की अपील, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Leave Iran: जल्दी ईरान छोड़ें… भारतीयों से जल्द देश छोड़ने की अपील, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर