Budget Session 2026: देश में 10 साल में 93000 स्कूल हो गए बंद, लोकसभा में सरकार ने किया खुलासा

School Closed: देश में सरकारी स्कूल तेजी से बंद हो रहे हैं। बजट सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने कहा कि पिछले 10 साल में 93000 स्कूल बं हो गए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2014 से साल 2020 तक सबसे ज्यादा स्कूल बंद हुए हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड3 Feb 2026, 03:45 PM IST
Budget Session 2026: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा स्कूल बंद हुए हैं।
Budget Session 2026: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा स्कूल बंद हुए हैं। (HT)

Budget Session 2026: देश में सरकारी स्कूलों का एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह आंकड़े खुद सरकार ने दिए हैं। लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में कहा कि पिछले 10 साल में भारत में 93,000 स्कूल बंद हो गए हैं। आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि स्कूल बंद होने का सिलसिला सबसे ज्यादा दशक के शुरुआती वर्षों में देखने को मिला है।

दरअसल, लोकसभा में बजट सत्र के दौरान हाल ही में सरकारी स्कूलों के बंद होने को लेकर बड़ा सवाल उठा। बिहार से कांग्रेस सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद और राजस्थान से सांसद भजन लाल जाटव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल पूछे थे।

सांसदों ने कही यह बात

दोनों सांसदों का कहना था कि सरकारी स्कूल बंद होने से गरीब और ग्रामीण इलाकों के बच्चों की पढ़ाई पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। वे चाहते थे कि सरकार इस पर पूरी जानकारी दे और बताए कि इस दिशा में क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

6 साल में 70,000 स्कूल बंद

सरकारी डेटा के मुताबिक, साल 2014-15 से 2019-20 के बीच हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। इन 6 सालों में ही देशभर में 70,000 से ज्यादा स्कूलों पर ताला लग गया। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके बाद कोरोना काल और उसके बाद के सालों में यानी 2020-21 से 2024-25 के बीच भी करीब 18,700 से ज्यादा स्कूल बंद हुए। कहने का मतलब ये हुआ कि स्कूल बंद होने की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई लेकिन स्कूल बंद होने की प्रक्रिया नहीं थमी।

यह भी पढ़ें | MP के बैतूल में कथित पशु दुष्कर्म वीडियो से बवाल, गांव में भारी पुलिस तैनात

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा स्कूल हुए बंद

अगर राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश इस मामले में सबसे ऊपर रहा। यहां करीब 24,600 स्कूल बंद हुए, जो देश में सबसे ज्यादा है। इसके ठीक बाद मध्य प्रदेश का नंबर आता है। यहां करीब 22,400 स्कूल बंद हो गए। ओडिशा, झारखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में भी हजारों स्कूलों पर हमेशा के लिए ताला लटक गया। झारखंड में 5 हजार से ज्यादा, ओडिशा में करीब 5,400 और राजस्थान में ढाई हजार से ज्यादा स्कूल बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ें | दिल्ली बनेगी खेलों की राजधानी, 13 फरवरी से होगी गेम्स के महाकुंभ की शुरुआत

जम्मू-कश्मीर में हालत खराब

साल 2020-21 से 2024-25 के बीच की स्थिति पर नजर डालें तो मध्य प्रदेश फिर सबसे आगे रहा। इस दौरान करीब 6,900 स्कूल बंद हुए। जम्मू-कश्मीर में भी हालात चिंताजनक रहे। यहां करीब 4,400 स्कूल बंद कर दिए गए। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इस दौरान एक हजार से ज्यादा स्कूलों पर असर पड़ा जबकि महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में भी सैकड़ों स्कूल बंद हो गए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Budget Session 2026: देश में 10 साल में 93000 स्कूल हो गए बंद, लोकसभा में सरकार ने किया खुलासा
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Budget Session 2026: देश में 10 साल में 93000 स्कूल हो गए बंद, लोकसभा में सरकार ने किया खुलासा