India Bangladesh Relations: बीएनपी की जीत के बाद बांग्लादेश में नई सरकार, भारत से ओम बिरला होंगे मौजूद

Tarique Rahman Oath Ceremony: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उन्हें मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करनी है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड15 Feb 2026, 10:44 PM IST
बांग्लादेश जाएंगे ओम बिरला
बांग्लादेश जाएंगे ओम बिरला

India Bangladesh Relations: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद के लिए तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की। इस मामले से अवगत लोगों ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के भी बिरला के साथ जाने की संभावना है।

ऐसी जानकारी है कि बांग्लादेश ने ढाका में आयोजित होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था। मोदी हालांकि इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उन्हें 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता करनी है।

यह भी पढ़ें | क्या रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत? अमेरिकी विदेश मंत्री ने किया बड़ा दावा

बांग्लादेश जाएंगे ओम बिरला

मंत्रालय ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारत सरकार की ओर से तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। रहमान की अगुवाई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में शानदार जीत मिली है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस महत्वपूर्ण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष का शामिल होना भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी मित्रता को दर्शाता है, और हमारे दोनों देशों के जुड़ाव वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत के दृढ़ संकल्प की पुष्टि करता है। इसमें कहा गया है कि साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान से जुड़े पड़ोसी देशों के रूप में, भारत तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश में बनने वाली निर्वाचित सरकार के गठन का स्वागत करता है, जिनकी दूरदृष्टि और मूल्यों को जनता का भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें | देश में सबसे ज्यादा और सबसे कम कौन से नोट हैं? देखिए आपका आइडिया सही है क्या

उल्लेखनीय है कि बंगलादेश में हुए संसदीय चुनाव में श्री रहमान के नेतृत्व में बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी को भारी बहुमत से जीत मिली है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को होना है।संसदीय चुनाव में श्री रहमान की पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री रहमान से टेलीफोन पर बात कर उन्हें बधाई दी थी और आश्वासन दिया था कि बंगलादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में भारत अपनी ओर से हर संभव समर्थन देगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़India Bangladesh Relations: बीएनपी की जीत के बाद बांग्लादेश में नई सरकार, भारत से ओम बिरला होंगे मौजूद
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़India Bangladesh Relations: बीएनपी की जीत के बाद बांग्लादेश में नई सरकार, भारत से ओम बिरला होंगे मौजूद