BCCI-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्तों पर लगेगा ब्रेक? अब BCB पर आर्थिक चोट की मांग तेज

भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब क्रिकेट फैंस BCCI से सभी बाइलेटरल सीरीज को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

Ashutosh Kumar
अपडेटेड23 Jan 2026, 10:13 AM IST
BCCI-बांग्लादेश क्रिकेट विवाद
BCCI-बांग्लादेश क्रिकेट विवाद

भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस BCCI से लगातार बांग्लादेश के साथ सभी बाइलेटरल सीरीज को बंद करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, IPL से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को हटाए जाने के बाद BCB ने ICC को पत्र लिखकर कहा था कि वह भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने को तैयार नहीं है। इसके बाद ICC और BCB के बीच कई बैठकों का दौर चला, लेकिन बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहा। अब बांग्लादेश सरकार ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि उसकी टीम भारत में होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी।

BCB को ऑक्सीजन देना बंद करे BCCI

दरअसल, बुधवार को ICC ने साफ कर दिया कि T20 वर्ल्ड कप 2026 तय कार्यक्रम के मुताबिक भारत में ही होगा। इसके बावजूद बांग्लादेश बोर्ड ने फिर से सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत न आने की बात दोहराई और आखिरी बार ICC को मनाने की कोशिश करने की बात कही। इसी के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने X पर लिखा कि जब बांग्लादेश भारत में खेलने से इनकार कर रहा है तो BCCI को भी भविष्य में बांग्लादेश के साथ कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि भारत के साथ एक सीरीज से बांग्लादेश को सालभर से ज्यादा की कमाई हो जाती है, ऐसे में BCCI को उनकी “फाइनेंशियल ऑक्सीजन” बनना बंद कर देना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया को भी शामिल किया जाय

कुछ फैंस ने तो इससे भी आगे जाकर एशिया कप से भारत के हटने की मांग तक कर दी। उनका कहना है कि अगर भारत एशिया कप नहीं खेले, तो इससे पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे बोर्ड्स पर दबाव बनेगा। सोशल मीडिया पर यह भी कहा गया कि अगर जरूरत पड़े तो एशिया कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को शामिल किया जाए, ताकि टूर्नामेंट ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन सके। कुल मिलाकर, फैंस का मानना है कि बांग्लादेश बोर्ड का यह रवैया क्रिकेटिंग भावना और वैश्विक कैलेंडर, दोनों के खिलाफ है।

एक साल से पहले ही तनाव में हैं

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंध पिछले एक साल से पहले ही तनाव में हैं। भारत का अगस्त 2025 में बांग्लादेश दौरा तय था, लेकिन उसे सितंबर 2026 तक टाल दिया गया। आखिरी बार दोनों टीमों के बीच बाइलेटरल सीरीज 2024 में हुई थी, जिसमें भारत ने टेस्ट और T20I दोनों सीरीज जीती थीं। BCCI ने जुलाई, 2025 में बताया था कि दोनों बोर्ड्स की सहमति से सीरीज को आगे बढ़ाया गया है। वहीं, BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस प्रमुख शाहरियार नफीस ने जनवरी 2026 में कहा था कि भारत सितंबर 2026 में तीन वनडे और तीन T20I खेलेगा। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए अब इस सीरीज के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़BCCI-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्तों पर लगेगा ब्रेक? अब BCB पर आर्थिक चोट की मांग तेज
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़BCCI-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्तों पर लगेगा ब्रेक? अब BCB पर आर्थिक चोट की मांग तेज