PT Usha Husband Death: ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा के पति का हुआ निधन, PM मोदी ने जताया दुख

पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन शुक्रवार तड़के हुआ। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। श्रीनिवासन हमेशा उषा के करियर में उनके साथ रहे और उन्हें प्रेरित करते रहे…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड30 Jan 2026, 09:39 AM IST
पीटी उषा के पति का हुआ निधन
पीटी उषा के पति का हुआ निधन

PT Usha Husband Death: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि श्रीनिवासन शुक्रवार तड़के अपने आवास पर बेहोश हो गए, जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वी श्रीनिवासन के निधन पर पीएम मोदी ने फोन पर पीटी उषा से बात करते हुए उन्हें संतावना दी।

पीएम मोदी ने जताया शोक

श्रीनिवासन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में देश उनके साथ खड़ा है। केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी श्रीनिवासन उषा के शानदार खेल करियर और राजनीतिक करियर के दौरान हमेशा उनके साथ रहे। उन्हें उषा का मजबूत संबल और उनकी कई पेशेवर उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति माना जाता था।

कौन थे वी. श्रीनिवासन?

पी.टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी थे और उन्होंने सीमा शुल्क (Customs) विभाग में अपनी सेवाएं दी थीं। साल 1991 में उनका विवाह पी.टी. उषा से हुआ था और उनके परिवार में एक बेटा उज्ज्वल है। श्रीनिवासन हमेशा पर्दे के पीछे रहना पसंद करते थे, लेकिन खेल प्रशासन और खिलाड़ियों की मदद करने में उनकी गहरी रुचि रही। आज 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़PT Usha Husband Death: ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा के पति का हुआ निधन, PM मोदी ने जताया दुख
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़PT Usha Husband Death: ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा के पति का हुआ निधन, PM मोदी ने जताया दुख