Indian Railways Crisis: क्या इंडिगो जैसा होगा भारतीय रेलवे का हाल? लोको पायलटों की कमी को लेकर मिली बड़ी चेतावनी

Indian Railways Crisis:  इंडिगो की परिचालन में रुकावट से संबंधित संकट भारतीय रेलवे के लोको पायलटों की समस्याओं से मिलता-जुलता है। एआईएलआरएसए ने कहा कि सुरक्षा मानकों के लिए वैज्ञानिक तरीके से काम करने का माहौल जरूरी है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड9 Dec 2025, 11:11 AM IST
क्या इंडियन रेलवे पर मंडरा रहा खतरा
क्या इंडियन रेलवे पर मंडरा रहा खतरा

Indian Railways Latest News: इंडिगो के परिचालन में रुकावट से विमानन क्षेत्र में जो संकट आया है, वह भारतीय रेलवे में लोको पायलटों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं जैसा ही है, क्योंकि वे परिचालन सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक तरीके से तैयार किए गए कामकाज के माहौल की मांग कर रहे हैं। ये बात सोमवार को एक जानी-मानी लोको पायलट यूनियन ने कही है।

लोको पायलट की कमी पर मिली चेतावनी

चालक दल के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन, ‘ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन’ (एआईएलआरएसए) ने कहा कि इंडिगो विवाद सिर्फ एक विमानन क्षेत्र का मुद्दा नहीं है। यह सभी अधिक जोखिम ववाले उद्योगों के लिए एक चेतावनी है।

एआईएलआरएसए के महासचिव के सी जेम्स ने एक बयान में कहा कि चाहे आसमान में हो या रेल पर, कामगार की थकान, सीधे यात्री सुरक्षा के लिए खतरे में बदल जाती है। आधुनिक निद्रा विज्ञान पर आधारित नियमन सिर्फ ड्यूटी से बचने के लिए यूनियन की मांग नहीं हैं। बल्कि, ये सुरक्षा मानकों की मांग हैं।

यह भी पढ़ें | इंडिगो का क्या होगा? एयरलाइन के स्लॉट काटने की तैयारी में सरकार, जानिए प्लान

उन्होंने कहा कि मौजूदा विमानन संकट रेलवे प्रबंधन के लिए आंखें खोलने वाला होना चाहिए। लाखों यात्रियों की ज़िंदगी एयरलाइंस से ज्यादा लोको पायलटों की सतर्कता पर निर्भर करती है, क्योंकि रेलवे में प्रौद्योगिकीय तरक्की एयरवेज से कहीं कम है।

लोको पायलटों को नहीं मिल रहा आराम

विमानन संकट के बीच, यूनियन ने अपनी मांगों को दोहराया जैसे ज़्यादा से ज़्यादा दो लगातार रात की ड्यूटी, इंसानी शरीर के हिसाब से सही ड्यूटी घंटे और हर ड्यूटी के बाद पर्याप्त आराम, साथ ही हफ्ते में आराम का वक्त होना चाहिये। इसने अलग-अलग रेल दुर्घटनाओं की जांच का भी ज़िक्र किया, जिसमें चालक दल के कामकाज का वक्त, बेवक्त रहने की बात कही गई है।उन्होंने दावा किया कि 172 साल पुरानी रेलवे ने कभी भी अपने लोको पायलटों की ड्यूटी पर कामकाज का विश्लेषण करने की हिम्मत नहीं की।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Indian Railways Crisis: क्या इंडिगो जैसा होगा भारतीय रेलवे का हाल? लोको पायलटों की कमी को लेकर मिली बड़ी चेतावनी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Indian Railways Crisis: क्या इंडिगो जैसा होगा भारतीय रेलवे का हाल? लोको पायलटों की कमी को लेकर मिली बड़ी चेतावनी