IndiGo Flight Cancellations: कल तक दें पैसेंजर्स को रिफंड... इंडिगो की 800 + फ्लाइट्स कैंसिल, सरकार ने जारी किए निर्देश

Indigo flight Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सरकार ने अधिकतम हवाई किराया तय किया है और रिफंड की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड6 Dec 2025, 06:44 PM IST
इंडिगो की 800 फ्लाइट हुईं कैंसिल
इंडिगो की 800 फ्लाइट हुईं कैंसिल

IndiGo Flight Cancellations: निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की शनिवार को देशभर में 800 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस ने आज एक मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि शनिवार को रद्द उड़ानों की संख्या घटकर 850 से कम रह गयी है। उसने कहा है कि आने वाले दिनों में इस संख्या को और कम करने तथा परिचालन सामान्य करने के लिए वह प्रयासरत है।

उल्लेखनीय है कि गत 01 नवंबर को फ्लाइट ड्यूटी संबंधी नये नियम लागू होने के बाद पायलट की कमी के कारण उत्पन्न यह संकट दिसंबर आते-आते काफी गहरा गया। एयरलाइंस ने उड़ानों में लगातार बढ़ती देरी के बाद सैकड़ों की संख्या में उड़ानें रद्द करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें | HT लीडरशिप समिट में बोले योगी, बेटी की शादी में एक लाख, 34000 पुलिसकर्मी बनीं

3 दिन में 2000 फ्लाइट हुईं कैंसिल

तीन दिन में दो हजार से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। गत 04 दिसंबर में करीब 400, 05 दिसंबर को 1,000 से अधिक और 06 दिसंबर को 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द रही हैं। आज दिल्ली में कम से कम 106, मुंबई में 109, चेन्नई में 50 से अधिक, अहमदाबाद में 62 और जयपुर में 25 उड़ानें रद्द हुई हैं। अन्य शहरों से भी उड़ानें रद्द होने की खबरें हैं।

सरकार ने तय किया किराया

इस बीच, इंडिगो संकट के कारण आसमान छूते हवाई किराये और यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने दूरी के हिसाब से अधिकतम किराया तय कर दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि 500 किलोमीटर तक की दूरी तक के लिए अधिकतम किराया 7,500 रुपये होगा। वहीं, 500 किमी से 1,000 किमी तक की दूरी के लिए किराये की सीमा 12,000 रुपये तय की गयी है। एयरलाइंस 1,000 किमी से 1,500 किमी के लिए 15,000 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगी। वहीं, 1,500 किमी से ज्यादा की सभी दूरी के लिए अधिकतम किराया 18,000 रुपये तय किया गया है।

मंत्रालय ने कहा है कि अधिकतम किराया सीमा में यूजर डेवलपमेंट फी, यात्री सेवा शुल्क और कर शामिल नहीं हैं। साथ ही, बिजनेस श्रेणी की सीटों और उड़ान योजना के तहत आरक्षित सीटों पर यह सीमा लागू नहीं होगी। उसने कहा है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें | HT लीडरशिप समिट में बोले योगी, बेटी की शादी में एक लाख, 34000 पुलिसकर्मी बनीं

मंत्रालय ने इंडिगो से कहा है कि वह बिना किसी देरी के सभी प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दे। रद्द या प्रभावित उड़ानों के मामले में रिफंड का काम रविवार 07 दिसंबर 2025 को रात आठ बजे तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, इंडिगो संकट के प्रभावित यात्री अगर अपनी यात्रा की तारीख या समय में बदलाव करते हैं तो उनसे कोई रिशिड्यूलिंग चार्ज न लेने की सलाह दी गयी है।

सरकार जारी की गाइडलाइंस

एयरलाइंस से कहा गया है कि जिन यात्रियों ने बैगेज चेक-इन करा लिया था उसके बाद उनकी उड़ान रद्द हो गयी या उसमें देरी हुई, उनके बैगेज यात्री के घर पर या उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये पते पर भिजवा दिये जाएं।

इससे पहले, शुक्रवार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपना वह आदेश वापस ले लिया था जिसमें हर सप्ताह पायलट के 48 घंटे की अनिवार्य विश्राम की अवधि को साप्ताहिक अवकाश से मिलाने की मनाही की गयी थी। साथ ही उसने इंडिगो को नाइट ड्यूटी संबंधी नियमों में भी 10 फरवरी तक कुछ रियायत दी है।

यह भी पढ़ें | LIC की इस पॉलिसी में मिलेगा FD-RD से ज्यादा रिटर्न, जानिए कितना करना है निवेश

इंडिगो ने बताया है कि वह 10-15 दिसंबर के बीच परिचालन सामान्य होने की उम्मीद कर रही है।सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए डीजीसीए के एक संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति इंडिगो संकट के कारणों की जांच करेगी और भविष्य ऐसी स्थिति से बचने के उपाय सुझायेगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़IndiGo Flight Cancellations: कल तक दें पैसेंजर्स को रिफंड... इंडिगो की 800 + फ्लाइट्स कैंसिल, सरकार ने जारी किए निर्देश
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़IndiGo Flight Cancellations: कल तक दें पैसेंजर्स को रिफंड... इंडिगो की 800 + फ्लाइट्स कैंसिल, सरकार ने जारी किए निर्देश
OPEN IN APP