IndiGo Compensation: 10,000 मुआवजा और ट्रैवल वाउचर... एयरपोर्ट पर परेशान हुए यात्रियों के लिए इंडिगो ने किया बड़ा ऐलान

इंडिगो ने 03 दिसंबर से उड़ानें रद्द कीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। 05 दिसंबर को 700 उड़ानों का परिचालन हुआ और 1,500 रद्द रहीं। सरकार ने जांच के लिए समिति बनाई और इंडिगो को उड़ानों में 10% कटौती का आदेश दिया…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड11 Dec 2025, 03:51 PM IST
इंडिगो ने किया बड़ा ऐलान
इंडिगो ने किया बड़ा ऐलान

IndiGo Compensation Announcement: इंडिगो एयरलाइंस ने 3, 4 और 5 दिसंबर को हवाई अड्डों पर लंबे समय तक इंतज़ार करने वाले यात्रियों के लिए मुआवज़ा और ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि प्रभावित यात्रियों को इस कदम से राहत मिलेगी।

एयरलाइंस ने गुरुवार को जारी बयान में इस घटना पर खेद व्यक्त किया है। उसने कहा है कि सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक इन यात्रियों को पांच हजार रुपये से 10 हजार रुपये तक मुआवजा दिया जायेगा। मुआवजे की राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि वे कितनी देर तक हवाई अड्डे पर फंसे रहे।

ट्रैवल वाउचर भी देगी इंडिगो

इसके अलावा इन यात्रियों को 10-10 हजार रुपये का ट्रैवल वाउचर भी दिया जायेगा। इसका इस्तेमाल अगले 12 महीने तक टिकट बुक कराने के लिए किया जा सकेगा।बयान में कहा गया है कि इंडिगो संकट के दौरान रद्द रही सभी उड़ानों के यात्रियों के लिए रिफंड जारी कर दिया गया है और ज्यादातर मामलों में रिफंड की राशि पीड़ित यात्रियों के खाते में आ चुकी है। तीसरे पक्ष के प्लेटफॉर्म से बुक कराये गये रिफंड के बारे में भी एयरलाइंस ने दावा किया है कि रिफंड जारी कर दिया गया है। ऐसे यात्रियों को कस्टमर.एक्सपेरियंस@गोइंडिगो.इन पर ईमेल भेजने की सलाह दी गयी है।

यह भी पढ़ें | क्या पहली प्रेग्नेंसी है? केंद्र सरकार देगी आपको 5,000 रुपये, जानिए कैसे

धीरे-धीरे ठीक हो रहे इंडिगो के हालात

इससे पहले, एक अन्य बयान में इंडिगो ने बताया था कि 09 दिसंबर से उसके परिचालन में स्थिरता आ चुकी है। गत 08 दिसंबर को 1,700 से अधिक उड़ानों का परिचालन किया गया। अगले दिन 09 दिसंबर को 1,800 और 10 दिसंबर को 1,900 से अधिक उड़ानों का परिचालन किया गया है। उसने आज 11 दिसंबर को 1,950 उड़ानों के परिचालन की उम्मीद जतायी है। उसने बताया कि पिछले तीन दिन में सिर्फ तीन उड़ानें अंतिम समय में रद्द हुईं जिनके पीछे तकनीकी तथा मौसम से संबंधित कारण थे।

यह भी पढ़ें | कमाई करनी है पर बजट जीरो? ये ऑनलाइन बिजनेस आइडियाज करेंगे मदद

उल्लेखनीय है कि इंडिगो 03 दिसंबर से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कीं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे बुरा हाल 05 दिसंबर को रहा जब उसने मात्र 700 उड़ानों का परिचालन किया और उसकी 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं।सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की है। साथ ही इंडिगो को विंटर शिड्यूल की उसकी उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती का आदेश दिया गया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़IndiGo Compensation: 10,000 मुआवजा और ट्रैवल वाउचर... एयरपोर्ट पर परेशान हुए यात्रियों के लिए इंडिगो ने किया बड़ा ऐलान
More