Indigo Crisis: इंडिगो संकट से लाखों यात्री परेशान, 5 दिन में कंपनी को 16 हजार करोड़ का नुकसान, निवेशकों में हड़कंप?

देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की हजारों उड़ानें रद्द होने की वजह से लाखों यात्री परेशान हैं, वहीं इस संकट की वजह से कंपनी के हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। शेयर बाजार में इंडियो यानी इंटर ग्लोब एविएशन के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

Rajkumar Singh
अपडेटेड6 Dec 2025, 11:15 AM IST
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का कंपनी के शेयर पर असर
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का कंपनी के शेयर पर असर(HT)

इंडिगो की उड़ान थमने से लाखों यात्री परेशान हैं और शेयर बाजार में लिस्टेड इंटर ग्लोब एविएशन के शेयर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जिसकी वजह से कंपनी में निवेश करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। सिर्फ पांच दिनों के कारोबारी दिन में कंपनी के शेयर में 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है और कंपनी के 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

लंबा चला संकट तो बढ़ेगा आर्थिक दबाव?

शेयर बाजार और एविएशन सेक्टर के जानकारों का मानना है कि ये संकट ज्यादा दिन तक जारी रहा तो कंपनी की वित्तीय स्थिति पर और ज्यादा दबाव बढ़ सकता है। कंपनी की तरफ से दिए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक 10 से 15 दिनों के भीतर सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों के जानकारों के मुताबिक जबतक इंडिगो के विमानों का परिचालन सामान्य नहीं होता कंपनी के शेयर पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें | इंडिगो की दिक्कतों के बाद रेलवे का बड़ा कदम! 37 ट्रेनों में तुरंत बढ़ाए AC कोच

5 दिनों से कंपनी के शेयरों में गिरावट जारी

सोमवार 1 दिसंबर को शुरू हुए नए कारोबारी सप्ताह के पूरे पांचों दिन इंटर ग्लोब एविएशन के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिली।

सोमवार को 1.82 प्रतिशत की गिरावट

मंगलवार को 1.67 प्रतिशत की गिरावट

बुधवार को 1.79 प्रतिशत की गिरावट

गुरुवार को 2.83 प्रतिशत की गिरावट

शुक्रवार को 1.21 प्रतिशत की गिरावट

इस तरह से 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक के पांच दिन के कारोबारी सप्ताह में इंडिगो के शेयर में हर रोज लगातार गिरावट देखने को मिली। और कुल पंच दिनों में कंपनी के शेयर में 7.28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

5,794 से 5,370.50 पर आया शेयर प्राइज

सोमवार को शेयर बाजार खुलने से पहले इंडिगो एविएशन के एक शेयर की कीमत 5,794 रुपये थी, और शुक्रवार को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद कंपनी का शेयर गिरकर 5,370.50 रुपये पर आ गया। इस तरह से सोमवार एक दिसंबर से शुक्रवार पांच दिसंबर तक के पांच दिनों के कारोबारी सप्ताह में इंडिगो के शेयर में 423.50 रुपये की गिरावट आई।

मार्केट कैपिटलाइजेशन में 16,000 करोड़ घटे

एक दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच पांच दिनों के कारोबारी सप्ताह के दौरान इंडिगो के मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी बाजार पूंजीकरण में कुल 16190.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। सोमवार को इंडिगो का कुल कैपिटलाइजेशन 2,23,839.78 करोड़ रुपये था। जो शुक्रवार 5 दिसंबर को कंपनी का कुल कैपिटलाइजेशन 2,07,649.14 करोड़ रुपये रह गया।

यह भी पढ़ें | डाबर-सेसा मर्जर पर BSE ने दी हरी झंडी, अब क्या होगा कंपनी का अगला कदम

निवेशकों को सता रहा नुकसान का डर

पिछले पूरे कारोबारी सप्ताह में इंडियो एविएशन के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिली और कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेश में 16,000 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी देखने को मिली। इसके बाद कंपनी के शेयर में निवेश करने वालों को भी चिंता सता रही है। वहीं कंपनी के बैलेंस शीट पर इसका और दबाव बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है। इंडिगो का संकट ऐसे ही बना रहा तो कंपनी की पूंजी के साथ उसकी ब्रांड वैल्यू और प्रतिष्ठा पर भी गहरी चोट पड़ सकती है।

इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने मांगी माफी

इंडिगो की हजारों फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से देश-विदेश के लाखों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश के तकरीबन हर प्रमुख एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ और उनकी नाराजगी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसके बाद इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने एक वीडियो संदेश जारी कर कंपनी की वजह से यात्रियों को हो रही परेशानी के लिए माफी मांगी है। एल्बर्स ने भरोसा दिलाया है कि 10 से 15 दिनों के भीतर स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Indigo Crisis: इंडिगो संकट से लाखों यात्री परेशान, 5 दिन में कंपनी को 16 हजार करोड़ का नुकसान, निवेशकों में हड़कंप?
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Indigo Crisis: इंडिगो संकट से लाखों यात्री परेशान, 5 दिन में कंपनी को 16 हजार करोड़ का नुकसान, निवेशकों में हड़कंप?