
Indigo Flight Bomb Threat: मुंबई से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है। एयरलाइन और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत अलर्ट जारी कर सिक्योरिटी बढ़ा दी। ह धमकी फ्लाइट नंबर 6E 762 को थी जिसमें लगभग 200 यात्रि सवार थे। बम की धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी अस्पष्ट थी, लेकिन खतरे को देखते हुए सुरक्षा से जुड़े सभी प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए।
इस फ्लाइट को मंगलवार सुबह 7.53 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा गया। बता दें कि हाल के दिनों में हवाई यात्राओं के दौरान बम धमकी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे न केवल यात्रियों में डर का माहौल बनता है बल्कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी भी और बढ़ जाती है।
इंडिगो ने इस घटना पर बयान जारी किया है। इंडिगो प्रवक्ता ने कहा- 30 सितंबर 2025 को मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 762 में सुरक्षा संबंधी खतरा देखा गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को फौरन सूचित किया। विमान को परिचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच करने में उनका पूरा सहयोग किया।
हमने अपने ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया है, जिसमें उन्हें जलपान उपलब्ध कराना और नियमित अपडेट साझा करना शामिल है। हमेशा की तरह, हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।
पिछले कुछ समय से लगातार दिल्ली में कभी स्कूलों को तो कभी कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट को भी यह धमकी मिली थी। कुछ महीने पहले अस्पताल और एयरपोर्ट को बॉम्ब थ्रेट दिया गया था।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.