Indore News: रक्षक बना भक्षक! इंदौर के डॉक्टर सईद खान ने महिला को बेहोश करके किया रेप, हिंदू संगठन ने की धुनाई

Saeed Khan Indore Case: इंदौर में एक महिला ने डॉक्टर सईद खान पर नशीला पदार्थ देकर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी ने ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड23 Mar 2026, 09:08 PM IST
इंदौर का डॉक्टर सईद खान गिरफ्तार
इंदौर का डॉक्टर सईद खान गिरफ्तार

Saeed Khan Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां महिला ने एक डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि इलाज के बहाने डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन दिया और उसका रेप किया। इसके अलावा उसकी आपत्तिजनक तस्वीर लेकर ब्लैकमेल करते हुए रिसॉर्ट बुलाया। ब्लैकमेल से परेशान होकर महिला ने अपने परिवारजनों को पूरी बात बताई।

जब ये बात हिंदू संगठन को पता चली, तो उनके कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर को एक रिसॉर्ट में महिला के साथ पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद पुलिस को दे दिया। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी डॉक्टर का वीडियो हुआ वायरल

रिसॉर्ट से निकलते हुए आरोपी डॉक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर के कपड़े फटे हुए दिख रहे हैं और वो लोगों से घिरा हुआ है।

यह भी पढ़ें | नवजोत सिंह सिद्धू ने संपत्ति का किया बंटवारा, जानें- किसे क्या मिला

देखें वीडियो

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के बयानों के अनुसार, आरोपी डॉक्टर का नाम सईद खान है, जो इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में अपना क्लिनिक चलाता है। पीड़ित महिला बीते कुछ वक्त से अपने इलाज के लिए उसके पास जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे नशीला पदार्थ दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें | क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? 11 राज्यों में तूफान का अलर्ट, जानिए वेदर अपडेट

इतना ही नहीं, आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। जब महिला को होश आया और उसने विरोध किया, तो डॉक्टर ने उसे वीडियो सार्वजनिक करने और उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसी वीडियो के आधार पर डॉक्टर पिछले कई महीनों से महिला को ब्लैकमेल कर रहा था और बार-बार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इंदौर पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पीड़िता की शिकायत पर डॉक्टर सईद खान के खिलाफ दुष्कर्म (IPC की धारा 376), ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें | घरेलू गैस सिलेंडर का वजन हो सकता है कम, जानिए क्यों

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये लव जिहाद और मेडिकल टेररिज्म का एक मिला-जुला रूप है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी डॉक्टर का क्लिनिक तुरंत सील किया जाए और उसका लाइसेंस रद्द किया जाए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Indore News: रक्षक बना भक्षक! इंदौर के डॉक्टर सईद खान ने महिला को बेहोश करके किया रेप, हिंदू संगठन ने की धुनाई
More