Strait of Hormuz: भारत के साथ और किसके लिए खुला होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता? ईरान के दोस्तों की लिस्ट देख लीजिए

Iran Israel war latest news in Hindi : ईरान ने भारत, चीन और रूस जैसे मित्र देशों के जहाजों को Strait of Hormuz से गुजरने की इजाजत दे दी है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की अपील के बाद ईरान ने दोस्त देशों के जहाजों के लिए नए नियम जारी किए हैं।

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड26 Mar 2026, 12:53 PM IST
होर्मुज जलडमरूमध्य का नक्शा।
होर्मुज जलडमरूमध्य का नक्शा।

US Iran war news in Hindi : अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरान ने भारत के लिए 'होर्मुज जलडमरूमध्य' का रास्ता खोल रखा है। ईरान के विदेश मंत्री ने अपने ताजा बयान में कहा है कि भारत के जहाज होमुर्ज स्ट्रेट से गुजरते रहेंगे। इसके साथ ही, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह भारत के अलावा अपने कुछ खास दोस्त देशों के जहाजों को यहां से जाने का रास्ता देगा। यह फैसला ग्लोबल मार्केट में तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई चेन को टूटने से बचाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

ईरान के दोस्तों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची (Abbas Araghchi) ने एक बड़े बयान में कहा कि ईरान ने भारत जैसे मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूतावास के अनुसार, इस लिस्ट में भारत के अलावा चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे देशों के नाम शामिल हैं। इन देशों के जहाजों को अब इस रणनीतिक समुद्री रास्ते से गुजरने में आसानी होगी।

मित्र देश महत्व
भारतईरान का बड़ा ट्रेड पार्टनर
चीनईरान का बड़ा ट्रेड पार्टनर
रूसरणनीतिक और डिफेंस सहयोगी
इराकपड़ोसी और ऊर्जा क्षेत्र में साझेदार
पाकिस्तानक्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए जरूरी

UN चीफ ने जताई थी चिंता

ईरान का यह फैसला संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की अपील के बाद आया है। गुटेरेस ने चेतावनी दी थी कि होर्मुज स्ट्रेट के लंबे समय तक बंद रहने से दुनिया भर में तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई रुक रही है। उन्होंने कहा, 'होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना खेती के सीजन में खाद और ईंधन की आवाजाही को रोक रहा है। इससे आम नागरिकों को नुकसान हो रहा है और वैश्विक आर्थिक असुरक्षा बढ़ रही है।'

यह भी पढ़ें | भारत भी दलाल देश… पाकिस्तान पर जयशंकर की टिप्पणी के बाद कांग्रेस का जवाब

'नॉन-होस्टाइल' जहाजों के लिए क्या हैं शर्तें?

ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह केवल 'नॉन-होस्टाइल' (जो दुश्मन न हों) जहाजों को ही रास्ता देगा। न्यूयॉर्क में ईरानी मिशन ने सोशल मीडिया पर बताया कि ऐसे जहाज जो ईरान के खिलाफ किसी भी हमले में शामिल नहीं हैं या उसका समर्थन नहीं करते, वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए यहां से निकल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल करना अनिवार्य होगा।

View full Image
ईरान ने इन देशों को दी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति
(Nano Banana)

युद्ध रोकने की अपील

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को तुरंत खत्म करने की अपील की है। उन्होंने अमेरिका और इजरायल को संदेश देते हुए कहा कि अब युद्ध खत्म करने का समय आ गया है क्योंकि आम लोगों की जान जा रही है और आर्थिक नुकसान बढ़ रहा है। साथ ही, उन्होंने ईरान को भी सलाह दी कि वह उन पड़ोसी देशों पर हमले बंद करे जो इस संघर्ष का हिस्सा नहीं हैं।

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नया नियम

ईरानी रक्षा परिषद ने अब एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत होर्मुज स्ट्रेट से किसी भी जहाज का गुजरना पूरी तरह से ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद हुई डील पर निर्भर करेगा। बिना तालमेल के किसी भी जहाज को इस रास्ते से निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Strait of Hormuz: भारत के साथ और किसके लिए खुला होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता? ईरान के दोस्तों की लिस्ट देख लीजिए
More