IRCTC Panch Jyotirling Yatra Train: 21 नवंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, होटल-खाना और इंश्योरेंस भी! जानिए पैकेज डिटेल्स

IRCTC Panch Jyotirling Yatra Train: IRCTC 21 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारत गौरव ट्रेन से 'पंच ज्योतिर्लिंग यात्रा' शुरू करेगा। इसमें नागेश्वर, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और एलोरा गुफाओं के दर्शन होंगे। ट्रेन में AC-स्लीपर डिब्बे, भोजन, होटल ठहराव और इंश्योरेंस की सुविधा शामिल है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड15 Sep 2025, 10:43 AM IST
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से करें पंच ज्योतिर्लिंग यात्रा, बुकिंग शुरू
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से करें पंच ज्योतिर्लिंग यात्रा, बुकिंग शुरू

IRCTC Special Train: अगर आप लंबे समय से ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) दक्षिणी क्षेत्र, 21 नवंबर से 'पंच ज्योतिर्लिंग यात्रा' थीम पर आधारित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह यात्रा 1 दिसंबर तक चलेगी।

ट्रेन कहां से चलेगी और कहां-कहां रुकेगी

स्पेशल सर्किट ट्रेन नंबर SZBG24 तिरुनेलवेली से शुरू होगी। इस यात्रा में नागरकोइल टाउन, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, कोल्लम, चेंगन्नूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, शोरानूर, कोझीकोड, कन्नूर और मंगलुरु जैसे स्टेशनों पर चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी।

ग्यारह दिन की धार्मिक यात्रा

इस 11 दिन के सफर में यात्रियों को नागेश्वर, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर जैसे पवित्र ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही एलोरा की विश्व प्रसिद्ध गुफाएं भी इस यात्रा का हिस्सा होंगी।

ट्रेन और सुविधाएं

इस खास ट्रेन में कुल 14 डिब्बे होंगे- एक एसी 2-टियर, छह एसी 3-टियर, चार स्लीपर क्लास और एक पैंट्री कार। यात्रा पैकेज में ट्रेन और होटल ठहराव, सड़क परिवहन, साउथ इंडियन वेज मील, पैकेज्ड पानी, ट्रेन्ड टूर एस्कॉर्ट, ट्रेन में सुरक्षा और ट्रैवल इंश्योरेंस सब शामिल होगा।

बुकिंग कैसे करें

इस यात्रा के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फोन से की जा सकती है। ऐसे में घर बैठे आप भगवान के दर्शन के लिए अपनी सीट कन्फर्म करवा सकते हैं।

यह यात्रा सिर्फ धार्मिक सफर नहीं बल्कि एक खूबसूरत अनुभव भी होगी, जिसमें यात्री आस्था, संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का मौका पाएंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़IRCTC Panch Jyotirling Yatra Train: 21 नवंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, होटल-खाना और इंश्योरेंस भी! जानिए पैकेज डिटेल्स
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़IRCTC Panch Jyotirling Yatra Train: 21 नवंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, होटल-खाना और इंश्योरेंस भी! जानिए पैकेज डिटेल्स