Indian student death case: अमेरिकी पुलिस की गाड़ी से भारतीय छात्रा की मौत पर मचा था बवाल, अब 263 करोड़ रुपये का समझौता

सिएटल में 2023 में पुलिस कार से हुई भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत के मामले में परिवार को $29 मिलियन (करीब 263 करोड़) का सेटलमेंट मिला है। हादसे के बाद सामने आई बॉडीकैम फुटेज से मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद का विषय बना था।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड13 Feb 2026, 01:57 PM IST
पुलिस की गाड़ी से भारतीय छात्रा की मौत पर मचा था बवाल, अब  <span class='webrupee'>₹</span>263 करोड़ का समझौता
पुलिस की गाड़ी से भारतीय छात्रा की मौत पर मचा था बवाल, अब ₹263 करोड़ का समझौता

विदेश में पढ़ाई का सपना लेकर गई एक भारतीय छात्रा की जिंदगी एक सड़क हादसे में खत्म हो गई, और उस हादसे ने भारत से लेकर अमेरिका तक गूंज पैदा कर दी। अब 2023 में हुई इस घटना के करीब दो साल बाद, सिएटल शहर प्रशासन ने जाह्नवी कंडुला के परिवार के साथ 29 मिलियन डॉलर यानी लगभग 263.7 करोड़ के समझौते पर सहमति जताई है।

कौन थी जाह्नवी कंडुला?

23 वर्षीय जाह्नवी कंडुला आंध्र प्रदेश के आदोनी की रहने वाली थीं। उनका पालन-पोषण उनकी मां ने किया, जो स्कूल में पढ़ाती थीं। उन्होंने डॉ. ज्योतिर्मयी डिग्री कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की और 2021 में बेंगलुरु से स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका गईं। वह नॉर्थ इस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिएटल कैंपस में इंफॉर्मेशन सिस्टम्स में मास्टर डिग्री कर रही थीं और दिसंबर 2023 में ग्रेजुएट होने वाली थीं। विश्वविद्यालय के डीन डेविड थरमन ने उन्हें एक बेहद होनहार और खुशमिजाज छात्रा बताया था।

कैसे हुई थी जाह्नवी कंडुला की मौत?

23 जनवरी 2023 को सिएटल की सड़क पर क्रॉसवॉक से गुजरते समय जाह्नवी को पुलिस अधिकारी केविन डेव की गाड़ी ने टक्कर मार दी। वह ड्रग ओवरडोज कॉल पर जा रहे थे और उनकी रफ्तार 74 मील प्रति घंटा थी, जबकि उस इलाके में सीमा 25 मील थी। डैशकैम फुटेज में जाह्नवी को जल्दी-जल्दी सड़क पार करते देखा गया और टक्कर के बाद उनका शरीर करीब 138 फीट दूर जा गिरा।

पुलिस अफसर का विवादास्पद वीडियो

फॉक्स 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामला तब और भड़क गया जब एक अन्य पुलिस अधिकारी डैनियल ऑडरर की बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग सामने आई। वीडियो में वे घटना का जिक्र करते हुए हंसते सुने गए और जाह्नवी की जिंदगी को सीमित मूल्य का बताते हुए कहा कि शहर 'चेक लिख दे।'

इस टिप्पणी के बाद भारी विरोध और प्रदर्शन हुआ। भारत सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया। उस समय सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया पर इसे गंभीर और चिंताजनक बताया था। सिएटल कम्युनिटी पुलिस कमीशन ने इस बातचीत को बेहद असंवेदनशील करार दिया।

क्या पुलिस अफसरों पर हुई कार्रवाई?

केविन डेव को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में नौकरी से हटा दिया गया और $5,000 का जुर्माना लगाया गया। हालांकि फरवरी 2024 में अभियोजकों ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया, यह कहते हुए कि पर्याप्त सबूत नहीं हैं। डैनियल ऑडरर को भी बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने अपने खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनौती देते हुए शहर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

260 करोड़ का समझौता

जाह्नवी के माता-पिता- विजया लक्ष्मी गुंडापुनेदी और श्रीकांत कंडुला ने 2024 में $110 मिलियन का मुकदमा दायर किया था। अब शहर ने 29 मिलियन डॉलर (करीब 263.7 करोड़) के समझौते पर सहमति दी है। शहर की अटॉर्नी एरिका इवांस ने कहा कि उम्मीद है यह समझौता परिवार को कुछ राहत देगा। जानकारी के मुताबिक करीब $20 मिलियन ( 181.17 करोड़) शहर के बीमा से कवर होंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Indian student death case: अमेरिकी पुलिस की गाड़ी से भारतीय छात्रा की मौत पर मचा था बवाल, अब 263 करोड़ रुपये का समझौता
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Indian student death case: अमेरिकी पुलिस की गाड़ी से भारतीय छात्रा की मौत पर मचा था बवाल, अब 263 करोड़ रुपये का समझौता