दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, AIIMS में भर्ती

Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सोमवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले हफ्ते दो बार बेहोश होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम हिंदुस्तानटाइम्स.कॉम)
अपडेटेड12 Jan 2026, 06:44 PM IST
फिलहाल जगदीप धनखड़ का इलाज चल रहा है।
फिलहाल जगदीप धनखड़ का इलाज चल रहा है।

Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वीकेंड में वे दो बार बेहोश होकर गिर पड़े थे। जगदीप धनखड़ 74 साल के हैं और पहले भी उनकी तबीयत कई मौकों पर खराब हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी को धनखड़ को वॉशरूम में दो बार बेहोशी का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। डॉक्टर्स ने जगदीप धनखड़ को जांच के लिए भर्ती करने की सलाह दी है। इसके साथ ही उनका MRI भी कराने को कहा गया है।

जगदीप धनखड़ पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं, जिनमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं। इन जगहों पर वह उपराष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रमों में गए थे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

अधिकारियों ने क्या कहा?

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को वॉशरूम जाने के दौरान जगदीप धनखड़ को दो बार बेहोशी का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी गई। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि आज वे एम्स में चेकअप के लिए गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के लिए भर्ती होने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें | सेहत या सियासत? उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे की टाइमिंग पर मचा बवाल,जानिए क्यों

अधिकारियों ने आगे बताया कि चिकित्सकीय जांच के तहत डॉक्टर एमआरआई भी करेंगे। हालांकि, धनखड़ या उनके परिवार की ओर से उनकी मौजूदा स्थिति पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें | ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, कही ये बात

21 जुलाई को दिया था उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा

बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 22 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे एक पत्र में, धनखड़ ने लिखा था कि स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, उन्होंने तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के अटूट सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया था। वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार व्यक्त किया था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, AIIMS में भर्ती
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, AIIMS में भर्ती