Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर में चलती AC बस में लगी आग, कई लोग झुलसे, CM ने जताया दुख

Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे में चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग से बचने के लिए लोग चलती बस से कूद गए। राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा ने खेद प्रकट किया है।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड14 Oct 2025, 09:44 PM IST
Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर में धू-धू कर जली बस
Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर में धू-धू कर जली बस

Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक प्राईवेट बस में आग लगने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि यह आग चलती AC बस में लगी है।हादसा जिले के थईयात गांव के पास हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि इसमें अभी तक 10 लोगों के मौत होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 56 लोग सवार थे। लगभग 15 यात्रियों के झुलसने की जानकारी सामने आई है। कई लोग घायल हो गए हैं।

यह भी जाानकारी मिल रही है कि बस में कई यात्रियों की बॉडी पूरी तरह झुलस गई है। कुछ शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। कुछ सवारियां इतना झुलस गई है कि वो कंकाल में तब्दील हो गई है। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें | दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, GRAP-1 की पाबंदियां लागू

घायलों को किया गया जोधपुर रेफर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना दोपहर में हुई है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण बस आगजनी का शिकार हुई। बस में आग लगने से कई सवारी यहां चपेट में आ गए हैं। इस दौरान चारों तरफ अफरा- तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची गई है। 3 एम्बुलेंस में घायलों को जवाहर चिकित्सालय लाया गया है, जिनका डॉक्टरों की ओर से इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | भ्रष्ट थे IPS पूरन सिंह, जाति देखकर नहीं हो जांच… IO ने वीडियो बनाकर दे दी जान

घटनास्थल पर पुलिस के साथ ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम, ASP कैलाशदान जुगतावत सहित कई आला अफसर और जनप्रतिनिधि पहुंच गए। मौके पर पुलिस के साथ सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे हैं। जवाहिर चिकित्सालय में कुल 16 घायलों का लाया गया था वहां से सभी 16 को जोधपुर रेफर कर दिया है।

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने जताया शोक

वहीं इस हादसे को लेकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताया है। शर्मा ने कहा कि घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल की भी जल्द ही जैसलमेर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

डीएनए जांच से होगी मरने वालों की पहचान

इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जोधपुर से डीएनए और फोरेंसिक टीम पहुंची है। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए की जांच की जाएगी। इसके बाद ही शव सौंपे जाएंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर में चलती AC बस में लगी आग, कई लोग झुलसे, CM ने जताया दुख
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर में चलती AC बस में लगी आग, कई लोग झुलसे, CM ने जताया दुख
OPEN IN APP