इंसानी खून की नदियां बहाने की फिराक में थे ये पांच हैवान, गुजरात एटीएस ने पकड़ा

Gujrat ATS Action: गुजरात में आतंकवादी नेटवर्क स्थापित करने की फिराक में जुटे पांच और मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात एटीएस के शिकंजे में आए ये पांचो मुसलमान बिल्कुल नौजवान हैं। 

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड17 Jul 2026, 04:42 PM IST
गुजरात एटीएस ने आतंकवाद के आरोपियों को पकड़ा।
गुजरात एटीएस ने आतंकवाद के आरोपियों को पकड़ा।

मेहसाणा: गुजरात देश के सबसे समृद्ध प्रदेशों में गिना जाता है। गुजराती कारोबारी मानसिकता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कितना दुखद है कि वहां भी एक समुदाय आतंकवाद के अभिशाप से मुक्त नहीं हो पाया है। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को ही मुस्लिम समुदाय के पांच नौजवानों को आतंकवादी होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकी गुजरात से गिरफ्तार

एटीएस ने इन पांचों मुस्लिम युवकों को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM के एक आतंकवादी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया। इन आरोपी आकंतवादियों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कड़ीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन करदिया के रूप में हुई है। एटीएस ने इन्हें पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खडियाल गांव से पकड़ा है।

गुजरात एटीएस ने की कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के आठ कथित सदस्यों से पूछताछ के दौरान इन पांच लोगों के नाम सामने आए थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पांचों आरोपियों को मेहसाणा जिले के कड़ी कस्बे में न्यायिक मजिस्ट्रेट आरएम भाटिया की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 24 जुलाई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया।

गुजरात में आतंकी नेटवर्क स्थापित करने की थी कोशिश

लोक अभियोजक पीआर दंतानी ने बताया कि एटीएस ने अदालत से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी। एटीएस ने अदालत को बताया कि आरोपियों में से एक ने 'टाइम बम' बनाने की कोशिश की थी और बम बनाने की सामग्री तथा जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा उर्दू साहित्य अभी बरामद किया जाना बाकी है।

गुजरात एटीएस ने गुजरात और उससे सटे मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों से जैश-ए-मोहम्मद के आठ कथित सदस्यों को 3 जुलाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि आरोपी गुजरात में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़इंसानी खून की नदियां बहाने की फिराक में थे ये पांच हैवान, गुजरात एटीएस ने पकड़ा
More